देहरादून। रेल मंत्रालय द्वारा टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाईन बनने से क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियां बढेंगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके कार्यकाल में उत्तराखण्ड में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। विशेष तौर पर कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में चारधाम सङक परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना। एयर कनेक्टीवीटी में ऐतिहासिक काम हुए हैं या गतिमान हैं। इससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड की आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से नई दिल्ली में भेंट के दौरान विशेष रूप से 154.58 किमी की टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे का अनुरोध किया था। इसी क्रम में इसे मंजूरी दी गई है। फाईनल लोकेशन सर्वे के लिए 28.95 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दी गई है।
Related posts
-
10 मई 2025 को पाकिस्तानी DGMO ने भारतीय DGMO को किया कॉल, शाम 5 बजे से सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति।
क्या होते हैं DGMO? जानिए भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत की भूमिका में उनकी अहम जिम्मेदारी नई... -
राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि: मीडिया चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को रक्षा अभियानों के लाइव कवरेज से दूर रहने का निर्देश।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की सख्त चेतावनी, नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई India vs Pak War:... -
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री की उच्च स्तरीय बैठक, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब।
सीमा पार हमलों और संघर्ष-विराम उल्लंघनों के बाद भारत ने सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा, सेना...