चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को दोपहर 3:35 मिनट पर शुभ मुहूर्त में बंद होंगे। वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्तूबर को अन्न कूट पर्व पर शीतकाल के लिए 12ः01 मिनट पर बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्तूबर को भाई दूज के पावन पर्व पर 12 बजकर 09 मिनट पर सर्व सिद्धि योग, और अभिजीत मुहूर्त में बंद होंगे। उधर केदारनाथ धाम के कपाट भी भाई दूज के पावन पर्व पर 27 अक्तूबर को बंद कर दिए जाएंगे। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि भैया दूज पर्व की तिथि 26 अक्टूबर शाम से शुरू होकर 27 अक्टूबर दोपहर 12:00 बजे तक है इसलिए धामों के कपाट 27 अक्तूबर को ही बंद किए जाएंगे
Related posts
-
आशिष पंत लाएंगे उत्तराखंड की लोककथाओं पर आधारित फ़िल्म The Rise of Bhairon: उत्तराखंडी सिनेमा का नया दौर शुरू!
देवभूमि उत्तराखंड की रहस्यमयी संस्कृति, लोककथाओं और आस्था से सजी फ़िल्म “The Rise of Bhairon” का... -
बेरोजगार संघ और तकनीकी डिप्लोमा धारक छात्रों ने जताया सीएम धामी का आभार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भरोसा – “भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी हमारी प्राथमिकता”... -
केदारनाथ यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 16.52 लाख श्रद्धालु पहुंचे अब तक, बारिश-बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर।
बारिश और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं में अटूट आस्था रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा एक बार फिर रफ्तार...
