सीएम धामी ने टपकेश्वर मंदिर से निकली शोभायात्रा को किया रवाना

देहरादून में आज टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकले हैं। दो साल बाद टपकेश्वर महादेव की 21वीं भव्य शोभा यात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू की गई। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोभायात्रा को रवाना किया।

शोभायात्रा में 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली गई। इसमें मथुरा, वृंदावन, उज्जैन आदि के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से निकलने वाली शोभायात्रा पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुई।

महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा निकाली गई है। दिगंबर रवि गिरी, सेवादल के सदस्य मनमोहन जयसवाल व डीके शर्मा ने बताया कि 10 साल बाद हेलीकॉप्टर से तीन जगह सहारनपुर चौक, घंटाघर और गढ़ी चौक पर पुष्पवर्षा की गई। इससे पहले 2011 में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई थी।

Related posts

Leave a Comment