शासन ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कर्मचारियों को इन तीनों श्रेणियों में कुल 30 अवकाश मिलेंगे, जिनमें से तीन छुट्टियों पर रविवार पड़ रहा है। सार्वजनिक अवकाश की सूची में ईगास को भी शामिल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस साल ईगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश घोषित किए गए हैं। ये अवकाश आर्थिक कार्य विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुदेश के क्रम जारी किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे। इनमें वाणिज्यय बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी के लिए एक अप्रैल शनिवार को अवकाश तय किया गया है।
वर्ष 2023 में सार्वजनिक अवकाशों की सूची
| क्र.स. | दिवस | तारीख | दिवस |
| 1 | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | बृहस्पतिवार |
| 2 | महाशिव रात्रि | 18 फरवरी | शनिवार |
| 3 | होलिका दहन | 7 मार्च | मंगलवार |
| 4 | होली | 8 मार्च | बुधवार |
| 5 | रामनवमी | 30 मार्च | बृहस्पतिवार |
| 6 | महावीर जयंती | 04 अप्रैल | मंगलवार |
| 7 | गुड फ्राइडे | 07 अप्रैल | शुक्रवार |
| 8 | डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती | 14 अप्रैल | शुक्रवार |
| 9 | ईद-उल-फितर | 22 अप्रैल | शनिवार |
| 10 | बुद्ध पूर्णिमा | 05 मई | शुक्रवार |
| 11 | ईद-उल- जुहा(बकरीद) | 29 जून | बृहस्पतिवार |
| 12 | हरेला | 16 जुलाई | रविवार |
| 13 | मोहर्रम | 29 जुलाई | शनिवार |
| 14 | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त | मंगलवार |
| 15 | रक्षा बंधन | 31 अगस्त | बृहस्पतिवार |
| 16 | जन्माष्टमी | 07 सितंबर | बृहस्पतिवार |
| 17 | ईद ए मिलाद/ मिलाद | 28 सितंबर | बृहस्पतिवार |
| 18 | महात्मा गांधी जयंती | 02 अक्तूबर | सोमवार |
| 19 | दशहरा(विजयदशमी) | 24 अक्तूबर | मंगलवार |
| 20 | महर्षि बाल्मीकि जयंती | 28 अक्तूबर | शनिवार |
| 21 | दीपावली | 12 नवंबर | रविवार |
| 22 | दीपावली(गोबर्द्धन पूजा) | 13 नवंबर | सोमवार |
| 23 | ईगास-बग्वाल | 23 नवंबर | बृहस्पतिवार |
| 24 | गुरुनाक जयंती | 27 नवंबर | सोमवार |
| 25 | क्रिसमस दिवस | 25 दिसंबर | सोमवार |
