देहरादून की रैली के बाद अरविन्द केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव,

देहरादून: कल ही देहरादून से चुनावी रैली करके लौटे अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह 8:00 बजे ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि ये माइल्ड सिमटमस हैं। केजरीवाल ने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर दिया है। उन्होंने अपने tweet में ये भी कहा है कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में जितने भी लोग आए हैं वह अपने आप को आइसोलेट कर दें और सभी अपनी टेस्टिंग करवाएं। कल उत्तराखंड के देहरादून में अरविन्द केजरीवाल एक चुनावी रैली में शामिल हुए थे, जहां वो काफी लोगों के संपर्क में आये थे। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तब भी अपने आप को आइसोलेट कर दिया था।

Related posts

Leave a Comment