देहरादून। रेल मंत्रालय द्वारा टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाईन बनने से क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियां बढेंगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके कार्यकाल में उत्तराखण्ड में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। विशेष तौर पर कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में चारधाम सङक परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना। एयर कनेक्टीवीटी में ऐतिहासिक काम हुए हैं या गतिमान हैं। इससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड की आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से नई दिल्ली में भेंट के दौरान विशेष रूप से 154.58 किमी की टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे का अनुरोध किया था। इसी क्रम में इसे मंजूरी दी गई है। फाईनल लोकेशन सर्वे के लिए 28.95 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दी गई है।
Related posts
-
देशभर में बदले जा सकते हैं पुराने सिम कार्ड, साइबर सुरक्षा जांच के बाद सरकार की बड़ी तैयारी।
टेलीकॉम कंपनियों के साथ बैठक, राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठी चिंता नई दिल्ली: भारत सरकार अब पुराने... -
नेपाल सीमा सुरक्षा पर सरकार सख्त, सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई सतर्कता।
मुख्यमंत्री धामी ने की उच्च स्तरीय बैठक एसएसबी और सुरक्षा एजेंसियों को कड़े निर्देश देहरादून: नेपाल... -
हरेला पर्व पर उत्तराखण्ड में पांच लाख पौधे रोपकर रचा गया पर्यावरण संरक्षण का नया इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण, ‘धरती माँ का ऋण चुकाओ’...
