वन विभाग की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं विभाग का भी हौसला बुलंद है। सरकार की ओर से वन मंत्री सुबोध उनियाल ने स्पष्ट किया है कि यह शुरूआत है। जहां कहीं भी वन भूमि पर अतिक्रमण पाया जाएगा, धार्मिक स्थल हों या मकान-दुकान, सबका नामोनिशान मिटाया जाएगा।वन संरक्षण अधिनियम 1980 के बाद जितने भी ऐसे धार्मिक अतिक्रमण हुए हैं, सभी को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा इसके लिए अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। दो दिन पहले देहरादून वन प्रभाग के तहत वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई 15 मजारों को ध्वस्त कर दिया गया था।
Related posts
-
विकसित उत्तराखण्ड की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल।
2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारियों को दिए अहम निर्देश... -
केदारनाथ यात्रा से एक माह में 200 करोड़ का कारोबार, आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को भी मिल रही रफ्तार।
होटल व्यवसाय, हेली सेवा, टैक्सी, घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी संचालन से बड़ी कमाई; सात लाख से अधिक... -
शादी समारोह के हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।
हरिद्वार के शिवगढ़ गांव में शादी के दौरान फायरिंग से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, आरोपी...