उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल इस दौरान किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं है। पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया। स्थानीय निवासी हेमलता ने बताया कि अचानक खिड़की दरवाजे जोर से बजने की आवाज सुनाई दी, साथ ही किचन में रखें कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के आने से लोगों में काफी दहशत है। लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे।भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Related posts
-
नदी-नालों पर कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटें: मुख्यमंत्री धामी।
सरकारी जमीन व सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह... -
बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा कुट्टू का आटा, नवरात्र पर मिलावट के खिलाफ महाअभियान।
लाइसेंस और पंजीकरण अनिवार्य देहरादून: त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि... -
सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल।
मरीजों और तीमारदारों की सुविधाओं को प्राथमिकता, चिकित्सा सेवाओं की करी समीक्षा देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह...