अंशिका खंडूरी ने 12वीं और भूमि शर्मा ने 10वीं में किया टॉप, सभी छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
CBSE Result 2025: सीबीएसई बोर्ड द्वारा मंगलवार को घोषित 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में देहरादून के नत्थनपुर स्थित अकेशिया पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि शानदार अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया।
इसे भी पढ़ें: अकेशिया पब्लिक स्कूल में “मजदूर दिवस” पर हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन, कर्मचारियों को किया गया सम्मानित।
12वीं कक्षा का परिणाम (विज्ञान और वाणिज्य वर्ग)
विज्ञान वर्ग में अंशिका खंडूरी ने 89% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अन्य टॉप विद्यार्थी:
- मोहित पुंडीर – 83%
- दीक्षा जोशी – 82%
- इशिता सिंह – 82%
- सानिध्य – 81%
वाणिज्य वर्ग में:
- सपना पंवार – 87%
- श्रेयश क्षेत्री – 81%
10वीं कक्षा का उत्कृष्ट प्रदर्शन
10वीं कक्षा में भूमि शर्मा ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अन्य प्रमुख विद्यार्थी:
- नवेदिता यादव – 90%
- ईशिता – 89%
- अक्षत इस्तवाल – 87%
- अध्ययन सिंह भंडारी – 84%
- शिवानी – 83%
इसे भी पढ़ें: अकेशिया पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व की धूम, बच्चों ने बिखेरी पंजाबी संस्कृति की छटा।
विद्यालय के चेयरमैन मनमीत सिंह ढिल्लों एवं प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।