रोडवेज के 84 कर्मचारी 13 दिन के बाद जबरन सेवानिवृत्त कर दिए जाएंगे। परिवहन निगम ने इन्हें तीन माह का समय दिया था, लेकिन अब तक कोई भी कर्मचारी खुद रिटायरमेंट लेने नहीं आया। परिवहन निगम ने नौ सितंबर को 84 अक्षम कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करने का आदेश जारी किया था।इसी क्रम में 16 सितंबर को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। निगम ने देहरादून, नैनीताल, टनकपुर के मंडल प्रबंधन को आदेश दिया था कि वह अक्षम कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देते हुए जानकारी मुख्यालय को भेजे। इसमें स्पष्ट किया गया था कि एक लिपिक, 69 ड्राईवर, 14 अक्षम कंडक्टर रिटायर किए जाने हैं।क्योंकि वह अपने पद पर काम करने में अक्षम हैं। इन सभी को परिवहन निगम कर्मचारी (अधिकारियों से भिन्न) सेवा नियमावली-2015 के विनियम 37 (क) के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा रही है। तीन माह के भीतर सभी कर्मचारियों को कहा गया था कि वह इस दौरान खुद भी रिटायरमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अब तक किसी ने भी आवेदन नहीं किया है।
Related posts
-
निवेश उत्सव रुद्रपुर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ₹1342.84 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
रुद्रपुर में विकास का महोत्सव: 20 से अधिक परियोजनाओं की शुरुआत रुद्रपुर, उत्तराखंड: शनिवार को रुद्रपुर... -
बड़ी खबर: देहरादून में इंस्टाग्राम से चल रहा था धर्मांतरण रैकेट, दूसरे समुदाय के 5 लोगों पर केस दर्ज।
21 वर्षीय युवती को ऑनलाइन बरगला रहे थे आरोपी, युवती के पिता की सतर्कता से हुआ... -
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने 284 अभ्यर्थियों का किया चयन, प्रमुख परीक्षाओं की तिथियां घोषित।
जनवरी से जून 2025 तक विभिन्न विभागों में सफलतापूर्वक पूरी हुई नियुक्ति प्रक्रिया | PCS-2025 सहित...