चारधाम यात्रा फिर से शुरू: 6 सितम्बर से पंजीकरण और यात्रा संचालन बहाल।

भारी बारिश के चलते 5 सितम्बर तक रोकी गई थी यात्रा देहरादून: उत्तराखण्ड में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा और जलभराव की स्थिति को देखते हुए चारधाम यात्रा को 1 सितम्बर से 5 सितम्बर 2025 तक स्थगित कर दिया गया था। मौसम विज्ञान विभाग, हाईड्रोमेट डिविजन, नई दिल्ली द्वारा जारी अलर्ट के आधार पर शासन और जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया था, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड ने रचा इतिहास: मातृ मृत्यु दर में 12.5% की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ सुधार। चारधाम…

Read More

देहरादून पुलिस की बड़ी सफलता: सहस्त्रधारा रोड से चोरी हुई बुलेट की बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार।

SSP के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र में बीकानेर स्वीट शॉप (सहस्त्रधारा रोड) के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल (UK-07-DG-6396) चोरी होने का मामला सामने आया था। पीड़ित, जो कि मंदाकिनी विहार रायपुर का निवासी है, ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना का खुलासा करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए SSP देहरादून के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस की टीम को लगाया गया। पुलिस ने…

Read More

उत्तराखंड ने रचा इतिहास: मातृ मृत्यु दर में 12.5% की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ सुधार।

गर्भवती महिलाओं और नवजातों की सुरक्षा में बड़ी सफलता देहरादून: उत्तराखंड ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की जीवन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों के चलते मातृ मृत्यु दर (MMR) में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020-22 में उत्तराखंड में प्रति एक लाख गर्भवती महिलाओं में 104 की मृत्यु होती थी। साल 2022-23 में यह आंकड़ा घटकर 91 रह गया है। यानी मातृ मृत्यु दर में 12.5%…

Read More

उत्तराखण्ड की डॉ. मंजू बाला को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025, त्रिभाषा तकनीक से बदली शिक्षा की तस्वीर।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में सम्मान विशेष सवांददाता: नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देशभर के 45 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से अलंकृत किया गया। उत्तराखण्ड की पहली महिला प्रधानाध्यापिका जिन्हें मिला राष्ट्रीय सम्मान डॉ. मंजू बाला को यह सम्मान त्रिभाषा तकनीक को…

Read More