देहरादून। रेल मंत्रालय द्वारा टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाईन बनने से क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियां बढेंगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके कार्यकाल में उत्तराखण्ड में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। विशेष तौर पर कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में चारधाम सङक परियोजना, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना। एयर कनेक्टीवीटी में ऐतिहासिक काम हुए हैं या गतिमान हैं। इससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड की आर्थिकी में क्रांतिकारी परिवर्तन आएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री से नई दिल्ली में भेंट के दौरान विशेष रूप से 154.58 किमी की टनकपुर-बागेश्वर नई ब्राडगेज रेल लाईन के फाईनल लोकेशन सर्वे का अनुरोध किया था। इसी क्रम में इसे मंजूरी दी गई है। फाईनल लोकेशन सर्वे के लिए 28.95 करोड़ रूपए की भी स्वीकृति दी गई है।
Related posts
-
Big Breaking: देहरादून में फिर पकड़े गए पांच बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों के जरिए देशभर में भेजे जा रहे बांग्लादेशी।
चार दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों के साथ संदिग्ध रूप से रह रहे थे... -
Teachers Whisky का नया बोल्ड अवतार लॉन्च, 195 वर्षों की विरासत को नया सम्मान।
नई पैकेजिंग और डिज़ाइन के साथ टीचर्स® ने की आधुनिक उपभोक्ताओं से जुड़ने की नई शुरुआत... -
भारत-पाक तनाव के बीच BSF जवान पीके साहू के पाकिस्तान में 20 दिन के संघर्ष की कहानी, खुलासे से हिल गईं सीमाओं की हकीकत।
गलती से पाक सीमा में घुसे BSF जवान PK साहू का 20 दिन तक कष्टदायक क़ैद...