देहरादून में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन, सीएम ने कहा- “ऑपरेशन सिंदूर” ऐतिहासिक विजय को समर्पित।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने लिया भाग, शहीदों को श्रद्धांजलि और सेना के पराक्रम को किया नमन

देहरादून, संवाददाता: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक निकाली गई, जो हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित रही।

रैली में प्रतिभाग करते सीएम धामी व अन्य।
रैली में प्रतिभाग करते सीएम धामी व अन्य।

हजारों लोगों की भागीदारी, देशभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण

इस पद यात्रा में हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और मातृशक्ति ने भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। 

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: लगभग 20 दिन बाद BSF जवान सकुशल लौटे भारत, पाक रेंजर्स ने अटारी बॉर्डर पर किया सुपुर्द।

शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों को नमन

मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर जवानों, वायुसेना, नौसेना और अन्य सुरक्षा बलों को नमन करते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर दुनिया को यह दिखा दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और प्रभावशाली कार्रवाई करने में सक्षम है।

नया भारत आतंकवाद को उसी की भाषा में देगा जवाब: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने केवल अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह संदेश भी दिया कि नया भारत” हर चुनौती का जवाब उसी की भाषा में देगा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा है आत्मनिर्भर और सुरक्षित

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक से अपनी सीमाओं की रक्षा कर रहा है। उत्तराखंड को “वीर भूमि” बताते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेना और सुरक्षा बलों की प्रेरणा से राष्ट्रसेवा में अग्रसर हों।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी का सख्त संदेश: “पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते”, शक्ति से ही मिलती है शांति।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ को हर वर्ष मनाया जाएगा, ताकि शहीदों की वीरता और बलिदान को हमेशा स्मरण रखा जा सके।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस गौरवपूर्ण अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, बृज भूषण गैरोला, मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment