अजय कोठियाल को बनाया गया राज्य पूर्व सैनिक कल्याण समिति का अध्यक्ष, भाजपा के 20 नेताओं को बनाया गया राज्यमंत्री।

संवाददाता, देहरादून: धामी सरकार ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) को उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति में अध्यक्ष (राज्यमंत्री) नियुक्त किया है। उनके साथ ही भाजपा के 19 नेताओं को दायित्व सौंप दिए गये है। मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की हरी झंडी के बाद इसके आदेश किए गए।

आदेश के अनुसार इन भाजपा नेताओं को मिला दायित्व:
  1. कुलदीप कुमार (अध्यक्ष)- वन पंचायत सलाहकार परिषद
  2. रामचन्द्र गौड (अध्यक्ष)- वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  3. रेनू अधिकारी (अध्यक्ष)- राज्य महिला उद्यमिता परिषद
  4. अजय कोठियाल (अध्यक्ष)- राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति
  5. श्याम अग्रवाल (उपाध्यक्ष)- आवास सलाहकार परिषद
  6. हरक सिंह नेगी (उपाध्यक्ष)- वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  7. शांति मेहरा (उपाध्यक्ष)- वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  8. ऐश्वर्या रावत (उपाध्यक्ष)- राज्य महिला आयोग
  9. सायरा बानो (उपाध्यक्ष)- राज्य महिला आयोग
  10. गंगा बिष्ट (उपाध्यक्ष)- राज्य महिला उद्यमिता परिषद
इसे भी पढ़ें: परिवहन विभाग में चयनित 08 सम्भागीय निरीक्षकों को सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र।
  1. भगवत प्रसाद मकवाना (उपाध्यक्ष)- सफाई कर्मचारी आयोग
  2. हेमराज विष्ट (उपाध्यक्ष)- राज्य स्तरीय खेल परिषद
  3. पूरन चंद नैलवाल (उपाध्यक्ष)- प्रवासी परिषद
  4. रामसुन्दर नौटियाल (उपाध्यक्ष)- भगीरथी नदी घाटी प्राधिकरण
  5. रजनी रावत (उपाध्यक्ष)- समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति
  6. ओम प्रकाश जमदग्नि (उपाध्यक्ष)- पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद
  7. भूपेश उपाध्याय (उपाध्यक्ष)- जैविक उत्पाद परिषद
  8. ऋषि कण्डवाल (उपाध्यक्ष)- सिंचाई सलाहकार समिति
  9. वीरेन्द्र दत्त सेमवाल (उपाध्यक्ष)- हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद
  10. श्याम नारायण पाण्डे (उपाध्यक्ष)- भवन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की जनहित की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को योग्य व अनुभवी लोगों को विभागीय दायित्व सौंपे हैं। इससे विकास
तेज होने के साथ ही योजनाओं का प्रभावी अनुश्रवण संभव होगा।

इसे भी पढ़ें: परिवहन विभाग में चयनित 08 सम्भागीय निरीक्षकों को सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र।

Related posts