संवाददाता,देहरादून: नगर निगम देहरादून में सौरभ थपलियाल के मेयर बनते ही निगम के कर अनुभाग की ओर से हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों को रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। कुछ निजी और सरकारी कार्यालयों को अब भवन सील करने का नोटिस भी जारी किया गया है। नगर निगम देहरादून नए युवा मेयर को पाकर एकदम एक्शन मोड में नजर आ रहा है।
हाइलाइट्स:
- सौरभ थपलियाल बने है नगर निगम के नए मेयर।
- कर अनुभाग की ओर से हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों को भेजा गया रिमाइंडर।
- निजी और सरकारी कार्यालयों को भवन सील करने का भी दिया गया नोटिस।
- श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून पर सबसे अधिक 12 करोड़ 26 लाख रूपये का बकाया।
इसे भी पढ़ें: रानीपोखरी से ऋषिकेश तक हाईवे निर्माण: यातायात होगा सुगम और सुरक्षित।
कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि
- श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पर 12 करोड़ 26 लाख।
- यूपीसीएल पर दो करोड़।
- जिला जज कार्यालय पर 82 लाख।
- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पर एक करोड़ 40 लाख।
- पुलिस पर 46 लाख।
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर 44 लाख 35 हजार।
- रेमटेक सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन आईटी पार्क पर 38 लाख।
- 89 हजार रुपये।
- रेजीडेंट अपार्टमेंट सहस्रधारा रोड पर 37 लाख।
- आंचल डेयरी पर 35 लाख 89 हजार।
- रीगल इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी आईटी पार्क पर 28 लाख 23 हजार।
- स्पाइस डिजिटल पर 22 लाख 60 हजार।
- सेवायोजन कार्यालय पर 16 लाख 29 हजार।
- आरटीओ कार्यालय पर तीन लाख।
के आस-पास हाउस टैक्स की राशि बकाया है। कुछ निजी एवं सरकारी कार्यालय भवनों को सील करने का नोटिस भी जारी किया गया है।