बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में अब होंगे दो उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री), अध्यक्ष सहित तीन प्रमुख पदों पर होगी नियुक्ति।

राज्यपाल ने दी अध्यादेश को स्वीकृति, अधिनियम में हुआ संशोधन

देहरादून: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से जुड़ी एक अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आई है। अब इस धार्मिक समिति में उपाध्यक्ष के दो पद होंगे। प्रदेश सरकार द्वारा इस आशय का अध्यादेश लाया गया था, जिसे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

पूर्व में समिति में एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष का प्रावधान था। अब अधिनियम में संशोधन कर उपाध्यक्ष के एक अतिरिक्त पद की व्यवस्था की गई है, जिससे अब समिति में कुल तीन प्रमुख पद– अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष होंगे। वर्तमान में यह तीनों पद रिक्त हैं और अब इन पर दायित्वधारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: अजीबोगरीब मामला: सात शिक्षक तैनात, फिर भी दसवीं का इकलौता छात्र सभी विषयों में फेल। शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में…

यह संशोधन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विचलन से स्वीकृत किया गया था। जिसके बाद यह अध्यादेश राजभवन को भेजा गया। राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद यह परिवर्तन औपचारिक रूप से प्रभावी हो गया है।

प्रशासनिक दक्षता और प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में कदम

समिति में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजित किए जाने से प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी। साथ ही यह उम्मीद की जा रही है कि इससे प्रतिनिधित्व और जवाबदेही में भी वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़ें: अजय कोठियाल को बनाया गया राज्य पूर्व सैनिक कल्याण समिति का अध्यक्ष, भाजपा के 20 नेताओं को बनाया गया राज्यमंत्री।

Related posts

Leave a Comment