ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025, जानिए शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और फिजिकल टेस्ट की पूरी जानकारी
पटना: बिहार पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 19838 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह सुनहरा अवसर उन युवाओं के लिए है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और 18 अप्रैल 2025 तक चलेगी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 मार्च 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अप्रैल 2025
- परीक्षा की तारीख: जल्द घोषित होगी।
- PET (शारीरिक दक्षता परीक्षा) की तारीख: जल्द घोषित होगी।
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
- SC/ST/महिला/ट्रांसजेंडर: ₹180/-
- अन्य सभी वर्ग: ₹675/-
इसे भी पढ़ें: रेलवे कोच फैक्ट्री लिमिटेड (RCF) भर्ती 2025: पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया।
आयु सीमा (18 मार्च 2025 को)
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम (UR): 25 वर्ष
- BC/EBC: 27 वर्ष
- SC/ST: 30 वर्ष
- महिला (सभी वर्ग): 28 वर्ष
(आरक्षण नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू)
शारीरिक मापदंड
लंबाई (Height)
- सामान्य पुरुष: 165 सेमी
- SC/ST पुरुष: 160 सेमी
- महिला (सभी वर्ग): 155 सेमी
छाती (Chest) – केवल पुरुष
- सामान्य वर्ग: 81 सेमी (फुलाकर 86 सेमी)
- SC/ST: 79 सेमी (फुलाकर 84 सेमी)
वज़न (Weight)
- महिला: न्यूनतम 48 किलोग्राम
इसे भी पढ़ें: Indian Navy Sailors Recruitment (2025) Apply Online: जानें पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
दौड़
- पुरुष: 1.6 किमी – 6 मिनट में
- महिला: 1 किमी – 6 मिनट में
हाई जंप
- पुरुष: न्यूनतम 4 फीट
- महिला: न्यूनतम 3 फीट
गोला फेंक (Shot Put)
- पुरुष: 16 पाउंड – कम से कम 16 फीट
- महिला: 12 पाउंड – कम से कम 10 फीट
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://police.bihar.gov.in/ पर जाकर पूर्ण अधिसूचना पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय रहते पूरा करें।
इसे भी पढ़ें: ITBP कांस्टेबल (जीडी) स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025: 133 पदों पर आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल्स।