भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव पर्व के तहत पूरे प्रदेश भर में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि 28 फरवरी तक पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। देर शाम जारी सूची के अनुसार चुनाव अधिकारी राजपुर विधायक खजान दास की संस्तुति के बाद सभी मंडलों के नए मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने कई युवाओं को मंडल अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी दी है।
इस बार मंडल अध्यक्ष पद पर अधिकतर युवाओं को मौका:
पूर्व में संगठन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया कि इस बार मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने में 45 वर्ष से कम आयु के पार्टी कार्यकर्ता को ही मंडल अध्यक्ष पद के लिए तव्वजो दी जाएगी। कई मंडलों में पूर्व के मंडल अध्यक्षों को ही दोबारा से नियुक्ति दी गई है। यदि देहरादून की बात की जाए तो इसकी पांच विधानसभाओं के मंडल अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं: 1. धर्मपुर विधानसभा के केदारनाथ मंडल में श्रीमती सरिता लिंगवाल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में श्री आशीष गिरी, 2. रायपुर विधानसभा के तपोवन मंडल में श्री संजीव मल्होत्रा, रायपुर मंडल में श्री उज्ज्वल नेगी, 3. राजपुर विधानसभा के करणपुर नगर मंडल में श्री राहुल लारा, अंबेडकर नगर मंडल में श्री पंकज शर्मा, डालनवाला मंडल में श्रीमती पूनम शर्मा, 4. देहरादून कैंट विधानसभा के स्वामी विवेकानंद मंडल मैं श्री राहुल चौहान, सरदार पटेल मंडल में श्री आशीष शर्मा, नंदा देवी मंडल में श्री सुमित पांडे जबकि मसूरी विधानसभा के शहीद दुर्गामल्ल मंडल में श्री राजीव गुरुंग को मंडल अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मंडलों में मंडल प्रतिनिधियों की भी नियुक्ति पार्टी द्वारा की गयी है।
इसके बाद बहुत जल्द उत्तराखंड प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने का रास्ता साफ हो गया है यदि बात की जाए नए प्रदेश अध्यक्ष के चेहरे की तो इसमें राजपुर विधायक खजान दास जी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। उनके साथ ही महेंद्र भट्ट को भी दोबारा से इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है। वही बीजेपी की मंसा यह रहेगी कि वहां प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में जातिगत समीकरण के हिसाब से अध्यक्ष की नियुक्ति करे।