Breaking News: दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर।

सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद देर रात हुई कार्रवाई, प्रशासन ने अवैध कब्जे को किया ध्वस्त

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित दून अस्पताल परिसर में बनी अवैध मजार पर धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर चला दिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासनिक जांच के आदेश दिए गए थे। जिसके तहत देर रात नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जिला प्रशासन और दून अस्पताल प्रशासन की संयुक्त टीम ने अस्पताल मार्ग को सील कर मजार को ध्वस्त कर दिया।

इसे भी पढ़ें: Breaking News: उत्तराखंड सरकार ने सभी विभागों में आउटसोर्स और संविदा भर्तियों पर लगाई रोक।

विशेष बात यह रही कि ध्वस्तीकरण के बाद अवैध मजार के मलबे से कोई धार्मिक अवशेष नहीं मिला, जिससे स्पष्ट हुआ कि संरचना अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बनाई गई थी।

शिकायत के बाद तेजी से हुई जांच और कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर इस अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम देहरादून ने विभिन्न विभागों को जांच के निर्देश दिए। राजस्व विभाग, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और दून अस्पताल प्रशासन ने मिलकर इस मजार के भूमि अभिलेखों और निर्माण अनुमति की गहन जांच की। अस्पताल प्रशासन से भी इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई। जांच के दौरान पाया गया कि मजार सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाई गई थी और इसके लिए किसी भी प्रकार की अधिकृत अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद यहां बैठे खादिम को नोटिस जारी किया गया था।

अस्पताल प्रशासन भी था परेशान

अस्पताल प्रशासन ने पूर्व में भी शासन को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि इस अवैध मजार के चलते इलाज कार्य बाधित हो रहा है और मरीजों के बीच अंधविश्वास फैलाया जा रहा है। बताया गया कि खादिम अस्पताल में मरीजों के बीच घूम-घूम कर मजार पर इबादत करवाने का काम करते थे, जिससे वातावरण अव्यवस्थित हो रहा था। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध धार्मिक ढांचे के जरिए कुछ लोग निजी लाभ भी कमा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 14 साल से फरार मुजफ्फरनगर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।

रातों-रात की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई

शासन के निर्देश पर प्रशासन ने रात के समय दून अस्पताल मार्ग को सील कर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन की संयुक्त टीम ने पूरी योजना के तहत अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।

Related posts

Leave a Comment