सिडकुल थाना क्षेत्र की घटना, पीड़िता की हालत गंभीर। एम्स ऋषिकेश में भर्ती
हरिद्वार, संवाददाता: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है और उसे ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
लंबे समय से आरोपी कर रहा था महिला को परेशान
पीड़िता के भाई द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, महिला एक निजी कंपनी में कार्यरत है और विधवा है। सहदेवपुर निवासी रजत पुत्र सतपाल लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। बीते रविवार को जब वह बाजार गई थी, तो रजत बहाने से उसे अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसने पीड़िता की आंखों में मिर्च झोंकी और धारदार हथियार से हमला कर मौके से फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें: Breaking News: देहरादून के रायपुर में पुलिस का भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, गैंगलीडर समेत तीन गिरफ्तार।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।