सम्मान अभियान कार्यशाला में बोले मुख्यमंत्री- बाबा साहब के विचार आज भी मार्गदर्शक, अंत्योदय से राष्ट्रोदय ही हमारा ध्येय
देहरादून:- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आई.आर.डी.टी. ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित “सम्मान अभियान” प्रदेश कार्यशाला में भाग लेते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन बाबा साहेब की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था।
‘सम्मान अभियान’ बाबा साहेब के विचारों को फिर से जीवंत करने का प्रयास– मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि “सम्मान अभियान” न केवल बाबा साहेब के योगदान को स्मरण करने का एक माध्यम है, बल्कि उनके विचारों को आधुनिक भारत के निर्माण में लागू करने का भी प्रयास है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, न्याय, समानता और गरिमा की स्थापना का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Board Result 2025: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 19 अप्रैल को होगा घोषित।
अंत्योदय से राष्ट्रोदय-भाजपा की विचारधारा
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता पर आधारित है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को दोहराते हुए कहा कि
“जब समाज का सबसे अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा।”
डॉ. अंबेडकर के पंचतीर्थ स्थलों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब से जुड़े पांच पवित्र स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही उनकी जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है।
राज्य में वंचितों और दलितों के लिए कई योजनाएं सक्रिय
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा:
- स्टैंडअप इंडिया, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल, और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं में दलित, वंचित और आदिवासी वर्ग को प्राथमिकता दी जा रही है।
- दलित उत्पीड़न कानून 1989 को संशोधित कर और अधिक सशक्त बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें: राजभवन देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह: राधा रतूड़ी बनीं राज्य मुख्य सूचना आयुक्त।
उत्तराखंड में अनुसूचित वर्ग के लिए विशेष प्रयास
राज्य सरकार द्वारा:
- कक्षा 1 से 12वीं तक छात्रवृत्ति योजना।
- निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था।
- 15 छात्रावास, 5 आवासीय विद्यालय, और 3 आईटीआई संस्थान संचालित किए जा रहे हैं।
- अंतरजातीय विवाह पर ₹50,000 प्रोत्साहन राशि।
- SC/ST वर्ग की बेटियों के विवाह हेतु ₹50,000 अनुदान राशि जैसे कई कदम उठाए गए हैं।
समान नागरिक संहिता लागू करना, बाबा साहब के सपनों को साकार करना
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना सामाजिक समरसता और न्याय की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है, जो बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
इसे भी पढ़ें: नंदा राजजात यात्रा 2026: उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर बनेगी वैश्विक लोक उत्सव।
“सम्मान अभियान” से सामाजिक जागरूकता को मिलेगा बल
मुख्यमंत्री ने कार्यशाला के दौरान उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे सम्मान अभियान के उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान के आगामी सत्रों में सभी प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति का किया ऐलान।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।