मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति का किया ऐलान।

मुख्य सेवक सदन में हुआ उपनल कर्मचारी महासंघ का धन्यवाद समारोह, मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाएं

देहरादून:– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं अभिनंदन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों को नियमित किए जाने के लिए ठोस और प्रभावी नीति लाने की घोषणा कर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

चरणबद्ध तरीके से होगा उपनल कर्मचारियों का नियमितीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नीति से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आत्मसम्मान की भावना को बल मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: राजभवन देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह: राधा रतूड़ी बनीं राज्य मुख्य सूचना आयुक्त​।

उपनल कर्मियों को अब हर महीने मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

मुख्यमंत्री ने घोषणा करी कि अब उपनल कर्मचारियों को मिलने वाला प्रोत्साहन भत्ता हर माह दिया जाएगा।

  • 10 वर्ष से कम अनुभव वाले पूर्व सैनिकों को ₹5000 प्रति माह
  • 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाले पूर्व सैनिकों को ₹6000 प्रति माह प्रोत्साहन भत्ते के रूप में दिए जाएंगे
कर्मचारियों को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

शहीदों के परिवारों को मिलेगा विशेष लाभ

राज्य सरकार ने शहीदों के आश्रितों के लिए अनुग्रह राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दिया है। साथ ही, शहीद परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और आवेदन की समय सीमा को बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Board Result 2025: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 19 अप्रैल को होगा घोषित।

ड्रोन दीदी योजना के जरिए पूर्व सैनिकों की बेटियों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने बताया कि ड्रोन दीदी योजना के तहत पूर्व सैनिकों की वीरांगनाओं और बेटियों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देकर स्व-रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को निःशुल्क बद्रीनाथ यात्रा भी करवाई जाएगी।

राज्य सरकार ने लिए जनहित में कई बड़े फैसले

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य सरकार ने:

  • महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण
  • राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण
  • समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने
  • सख्त भू-कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं

शहीदों की स्मृति में बनेगा भव्य सैन्य धाम

देहरादून के गुनियाल गांव में प्रदेश के शहीदों की स्मृति में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है, जो उत्तराखंड के सैन्य गौरव का प्रतीक बनेगा।

इसे भी पढ़ें: Breaking News: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे में बड़ा सड़क हादसा, कार अलकनंदा नदी में समाई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी किए महत्वपूर्ण ऐलान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा:

  • उपनल कर्मचारी की मृत्यु पर मिलने वाली राशि ₹15,000 से बढ़ाकर ₹1,50,000 कर दी गई है
  • उपनल कर्मचारी की बेटी की शादी में ₹50,000 की सहायता दी जाएगी
  • राज्य सरकार कर्मचारियों के हित में हर संभव कदम उठा रही है

समारोह में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर उपनल के एम.डी. ब्रिगेडियर जे.एन. बिष्ट, उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: Breaking News: सैन्य अभियान के दौरान देश ने खोए अपने वीर सपूत, एक कैप्टन और एक मेजर शहीद।

Related posts