सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान: शिक्षा और युवाओं के विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन: शिक्षा, रोजगार और विकास योजनाओं पर किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की दी जानकारी 

श्रीनगर, गढ़वाल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, युवाओं और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और कई नई पहलों की घोषणा की। सीएम धामी ने कहा:

राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप के लिए भी अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: सीएम धामी का बड़ा ऐलान: विदेशी घुसपैठियों पर सख्ती, पुलिस को अपराधियों में भय और जनता में भरोसा बनाए रखने के दिए निर्देश।

हाइलाइट्स

  • UCC (समान नागरिक संहिता) को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना। “यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।”
  • 22,000+ युवाओं को सरकारी नौकरी, राज्य की बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी।
  • नकल विरोधी कानून लागू कर, ईमानदार छात्रों को न्याय देने की दिशा में बड़ा कदम।
  • राज्य को नीति आयोग द्वारा जारी SDG रैंकिंग में देश में पहला स्थान प्राप्त।
  • मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास, आईटी लैब, परीक्षा भवन, साइंस सिटी और एस्ट्रो पार्क जैसी परियोजनाओं पर कार्य जारी।
  • स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल, युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरणा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते सीएम धामी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते सीएम धामी।

सरकार ने दी शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि:

राज्य सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थानों की स्थापना की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Breaking News: देहरादून में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, आईपीएल मैचों पर लग रहा था करोड़ों का दांव।

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में भी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक श्री विनोद कंडारी ने छात्रसंघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र शिक्षा के साथ ही राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वविद्यालय को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

उपस्थित लोगों से मिलते सीएम धामी और विधायक विनोद कंडारी।
उपस्थित लोगों से मिलते सीएम धामी और विधायक विनोद कंडारी।

ये लोग रहे उपस्थित

  • कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह
  • कुलसचिव राजेश कुमार ढोड़ी
  • अपर जिलाधिकारी अनिल गब्र्याल
  • प्रो. ओपी गुसाईं
  • छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह
  • विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारीगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: दो से अधिक संतानों पर मिलेगी राहत, 25 जुलाई 2019 बनेगी कट ऑफ डेट।

Related posts