CRPF जवान मुनीर अहमद बर्खास्त: पाकिस्तानी महिला से गुपचुप निकाह और वीजा उल्लंघन पर गिरी गाज।

41वीं बटालियन के जवान ने वीडियो कॉल के जरिए की थी शादी, विभाग से छुपाई जानकारी; आंतरिक जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही

नई दिल्ली: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर उल्लंघन के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए 41वीं बटालियन के जवान सीटी/जीडी मुनीर अहमद को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मुनीर अहमद पर एक पाकिस्तानी नागरिक से वीडियो कॉल के माध्यम से गुपचुप निकाह करने और उसकी वीजा वैधता समाप्त होने के बाद भी उसे भारत में शरण देने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें: देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और प्लेटफॉर्म्स पर हो सकता है केस, संसदीय समिति ने उठाये कड़े कदम।

सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए माना खतरा 

CRPF की आंतरिक जांच में यह सामने आया कि अहमद ने केवल अपनी शादी की जानकारी विभाग से छिपाई, बल्कि अपनी पत्नी के भारत में अधिक समय तक रहने की सूचना भी नहीं दी। अधिकारियों ने इसे सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना है।

इस प्रकरण को बताया अत्यंत गंभीर

CRPF ने इस प्रकरण को “अत्यंत गंभीर” बताते हुए साफ कहा कि बल में कार्यरत किसी भी कर्मी से यह अपेक्षा की जाती है कि वह नियमों और शर्तों का पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से पालन करे। इस तरह की गतिविधियों के प्रति CRPF ने जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने की बात दोहराई है।

इसे भी पढ़ें: भारत में हवाई हमले की आशंका को लेकर मॉक ड्रिल: सुरक्षा अभ्यास में ब्लैकआउट से लेकर नागरिक अलर्ट तक की तैयारी।

सूत्रों के मुताबिक, जवान मुनीर अहमद ने जिस पाकिस्तानी महिला से निकाह किया, वह अब भारत में अवैध रूप से रह रही थी, जिसकी जानकारी अहमद ने जानबूझकर छुपाई। यह मामला अब उच्च सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में है और आगे की जांच जारी है।

Related posts

Leave a Comment