आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया, करुण नायर की 89 रनों की पारी रही आकर्षण का केंद्र
IPL 2025 DC vs MI: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में 12 रन से हरा दिया।
🔹 मैन ऑफ द मैच: कर्ण शर्मा (3/36)
🔹 अगला मुकाबला: दिल्ली कैपिटल्स की अगली टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी।
मुंबई की मजबूत बल्लेबाज़ी से खड़ा हुआ विशाल स्कोर
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205 रन बनाए। तिलक वर्मा (59 रन), रयान रिकेलटन (41 रन) और सूर्यकुमार यादव (40 रन) ने टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुँचाया। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और विप्राज निगम ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए दो-दो विकेट लिए।
करुण नायर की धमाकेदार वापसी, पर जीत से चूकी दिल्ली
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही, लेकिन करुण नायर ने 89 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि अंत में टीम 19 ओवर में 193 रन पर सिमट गई और मैच 12 रन से हार गई। मुंबई इंडियंस के लिए कर्ण शर्मा (3 विकेट) और मिशेल सैंटनर (2 विकेट) ने मैच को अपने पक्ष में मोड़ा।
इसे भी पढ़ें: RCB vs RR IPL Match 2025: विराट कोहली और फिल सॉल्ट की तूफानी बल्लेबाज़ी से RCB ने RR को 9 विकेट से हराया।
करुण नायर ने लगभग तीन साल बाद आईपीएल में वापसी की और आते ही बता दिया कि वो अभी भी बड़े मंच के खिलाड़ी हैं। उनकी यह पारी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।