मुख्यमंत्री धामी की दोहरी पहल: मेधावी छात्रों को DM-SP की जिम्मेदारी, नदियों के संरक्षण को मिलेगा जनअभियान का रूप।

शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव योजना, हर जिले में छात्रों को प्रशासनिक अनुभव और राज्य की नदियों पर ‘नदी उत्सव’ का आयोजन।

मेधावी छात्रों को मिलेगा प्रशासनिक अनुभव

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा को नई दिशा देने के लिए एक प्रेरणादायक योजना की घोषणा की है। अब उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप मेधावी छात्रों को एक दिन के लिए सांकेतिक डीएम (DM) और एसपी (SP) की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस अनोखी पहल का उद्देश्य छात्रों को प्रशासनिक अनुभव देना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें उच्च लक्ष्य के लिए प्रेरित करना है।

सभी जनपदों में लागू होगी योजना

इस कार्यक्रम को पूरे राज्य के सभी जनपदों में लागू किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री का मानना है कि यह पहल बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करेगी और उन्हें जिम्मेदारी निभाने की समझ देगी।

इसे भी पढ़ें: आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर तय समय से पहले उड़ा, खराब मौसम और SOP उल्लंघन बना हादसे की बड़ी वजह।

‘नदी उत्सव’ से होगा नदियों का पुनर्जीवन

मुख्यमंत्री ने दूसरी बड़ी घोषणा करते हुए राज्य में ‘नदी उत्सव’ आयोजित करने के निर्देश भी दिए। यह उत्सव जनसहभागिता के माध्यम से राज्य की प्रमुख नदियों के नाम पर आयोजित किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य नदियों की सफाई, स्वच्छता, पुनर्जीवन और संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना है।

नदी हमारी संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की नदियां केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली का भी अभिन्न हिस्सा हैं। ‘नदी उत्सव’ के माध्यम से आम जनता को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: गणेश जोशी चौतरफा घिरे, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट की सख्ती।

Related posts

Leave a Comment