बड़ी खबर: सामाजिक विषय, हिंदी, विज्ञान और गृहविज्ञान में पद रिक्त, आवेदन की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशन के 3 सप्ताह के भीतर
बालिका इंटर कॉलेज तिवारीनगर में एलटी ग्रेड शिक्षकों की सीधी भर्ती का अवसर
Latest Govt Job 2025: नैनीताल के बिंदुखत्ता क्षेत्र स्थित बालिका इंटर कॉलेज तिवारीनगर ने महिलाओं के लिए एलटी ग्रेड शिक्षकों के चार रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश दिनांक 05.04.2025 के अनुपालन में एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल से प्राप्त अनुमति के आधार पर की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: SSC CGL Vacancy 2025: 14,582 पदों पर बंपर भर्तियां, 4 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन।
रिक्त पदों का विवरण और आरक्षण स्थिति
पदनाम | वेतनमान | विषय | पदों की संख्या | आरक्षण स्थिति |
स०अ० एल०टी० | ₹44900-142400 (लेवल-7) | सामाजिक विषय | 1 | अनारक्षित (महिला) |
स०अ० एल०टी० | ₹44900-142400 (लेवल-7) | हिंदी | 1 | अनारक्षित (महिला) |
स०अ० एल०टी० | ₹44900-142400 (लेवल-7) | विज्ञान | 1 | अनारक्षित (महिला) |
स०अ० एल०टी० | ₹44900-142400 (लेवल-7) | गृह विज्ञान | 1 | अनुसूचित जाति (महिला) |
आवेदन प्रक्रिया एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- आवेदन पत्र ₹300 का रेखांकित पोस्टल ऑर्डर या बैंक ड्राफ्ट (मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल के नाम) जमा कर प्राप्त किया जा सकता है।
- आवेदन भेजने की अंतिम तिथि: विज्ञापन प्रकाशन की तिथि (21.06.2025) से 3 सप्ताह के भीतर।
- आवेदन केवल पंजीकृत डाक द्वारा ही स्वीकार किए जाएंगे।
- आयु सीमा: आवेदन की तिथि को 21 से 42 वर्ष।
- शैक्षिक योग्यता व अहर्ता: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा अधिनियम 2006 के अंतर्गत प्रख्यापित 2009 के नियमों व शासनादेशों के अनुसार।
- सभी प्रमाण पत्र स्वप्रमाणित छायाप्रति के रूप में संलग्न करना अनिवार्य।
- उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य।
- सेवायोजन कार्यालय से वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य।
- यदि कोई अभ्यर्थी पूर्व से सरकारी सेवा में है तो अनापत्ति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य।
इसे भी पढ़ें: CISF Head Constable Bharti 2025: 403 पदों के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन।
आवेदन पत्र कैसे भेजें
- लिफाफे के बांयी ओर पदनाम और दांयी ओर विद्यालय का नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
- केवल योग्यता से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों को ही संलग्न करें।
कोई भी अपूर्ण, त्रुटिपूर्ण या अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें।