भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु के पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और अन्य विवरण
Indian Air Force Bharti: भारतीय वायुसेना (IAF) ने वर्ष 2025 के लिए अग्निवीरवायु भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 अप्रैल 2025 से आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई 2025 निर्धारित की गई है।
IAF Agniveervayu भर्ती 2025: मुख्य विशेषताएं
विवरण | जानकारी |
संस्था का नाम |
भारतीय वायुसेना (IAF) |
भर्ती का नाम |
अग्निवीरवायु भर्ती 2025 |
योग्यता |
10वीं / मैट्रिक पास |
आवेदन प्रक्रिया |
ऑनलाइन |
आवेदन शुरू होने की तिथि |
21 अप्रैल 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
11 मई 2025 |
आवेदन शुल्क |
₹100 + GST |
आयु सीमा |
01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के बीच जन्मे उम्मीदवार |
चयन प्रक्रिया |
लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षा |
इसे भी पढ़ें: Army Agniveer Bharti 2025: जानें अंतिम तिथि, पात्रता शर्तें, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 21 अप्रैल 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 11 मई 2025
- अधिसूचना जारी दिनांक: 07 अप्रैल 2025
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विद्यालय से मैट्रिकुलेशन/10वीं की परीक्षा पास की हो।
मेडिकल और शारीरिक मानदंड
- पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई: 162 सेमी।
- महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई: 152 सेमी।
- उत्तर-पूर्वी या उत्तराखंड की पहाड़ी जातियों की महिलाओं के लिए छूट: 147 सेमी।
- लक्षद्वीप की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई: 150 सेमी।
- वजन: ऊंचाई और उम्र के अनुसार उपयुक्त होना चाहिए।
सैलरी और भत्ते (कस्टमाइज्ड पैकेज)
वर्ष | मासिक वेतन |
पहला वर्ष | ₹30,000/- |
दूसरा वर्ष | ₹33,000/- |
तीसरा वर्ष | ₹36,500/- |
चौथा वर्ष | ₹40,000/- |
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ट्रेड्समेन भर्ती 2025: 1,161 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी जानकारी।
आवेदन कैसे करें?
- IAF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: agnipathvayu.cdac.in
- “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- ₹100 + GST शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लें।