स्थानीय लोगों के दबाव के बाद प्रेमनगर पुलिस ने रिटायर्ड ऑनरेरी कैप्टन को किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज
देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता: देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सेना से रिटायर ऑनरेरी कैप्टन को नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म और 12 वर्षीय पोती से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लंबे समय से अपनी ही भतीजी का यौन शोषण कर रहा था। जिसकी जानकारी सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।
इसे भी पढ़ें: Breaking News: हरिद्वार में महिला से दुष्कर्म के बाद मिर्च झोंककर हमला, आरोपी फरार।
थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार, आरोपी पूर्व में अपने बेटे की पत्नी पर भी बुरी नजर रखता था। जब बहू ने इसका विरोध किया तो उसने अपनी पोती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस पर बहू ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन तत्काल गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में हुआ मामला दर्ज
इस बीच, भतीजी के साथ हो रहे यौन शोषण की जानकारी जब स्थानीय लोगों को मिली तो मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए। भतीजी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। जिसके आधार पर पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में एक और मामला दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें: Big Breaking: लगभग 20 दिन बाद BSF जवान सकुशल लौटे भारत, पाक रेंजर्स ने अटारी बॉर्डर पर किया सुपुर्द।
पुलिस पर दबाव बढ़ने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पीड़ित किशोरियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।