वन अपराधों की निगरानी, वनाग्नि प्रबंधन और रेस्क्यू मिशन में आएगी तेजी
देहरादून:— उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से वन विभाग द्वारा कैंपा योजना के तहत खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल वन एवं वन्यजीव सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों की मदद से संवेदनशील वन क्षेत्रों में निगरानी को और मजबूत किया जा सकेगा, जिससे वन अपराधों पर नियंत्रण के प्रयासों को गति मिलेगी। साथ ही, यह वाहन वनाग्नि प्रबंधन, मानव-वन्यजीव संघर्ष, और आपातकालीन रेस्क्यू कार्यों में भी प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Nanda Gaura Yojana: उत्तराखंड में ‘नंदा गौरा योजना’ का लाभ पाने के लिए 31 मई तक बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि।
वन क्षेत्रों में बहुउद्देशीय भूमिका निभाएंगे ये वाहन
- वृक्षारोपण अभियानों की निगरानी।
- भूस्खलन, बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं में राहत और बचाव कार्य।
- वन्यजीवों से संबंधित आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया।
- मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामलों में रेस्क्यू।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का बयान
वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने बताया कि कैंपा योजना के तहत पिछले तीन वर्षों में लगातार बजट में वृद्धि हुई है।
- 2023-24 में ₹237 करोड़।
- 2024-25 में ₹302 करोड़।
- 2025-26 में प्रस्तावित बजट ₹439.50 करोड़।
जिसे भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें: भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग में मिली ऐतिहासिक सफलता: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना ने तय किया भविष्य का रास्ता।
उपस्थित गणमान्य अधिकारीगण
- प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु।
- प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन।
- वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी।
यह कदम वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह सुनिश्चित करता है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक संसाधनों का उपयोग किया जाए।