विशेष सवांददाता, देहरादून: प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद से प्रदेश के मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। अपने दौरे के दौरान कई लफ्जों में मोदी जी इस ओर इशारा भी कर गये है। मोदी जी के उत्तराखंड से दिल्ली लौटने के तुरंत बाद धामी जी को भी दिल्ली बुला लिया गया है। अब जल्द ही धामी कैबिनेट में विस्तार होना लगभग तय हैं सूत्रों की मानें तो सीएम के दिल्ली से आते ही मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार का कार्यक्रम तय हो जाएगा जैसी गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली है तो धामी कैबिनेट में तीन मंत्रियों को पद से हटाया जा सकता है, इसके साथ ही कुछ नए चेहरों को धामी जी के मंत्रिमंडल में जगह मिलने के पुरे आसार है।
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़वाद पर दिए गये बयान के बाद से मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज:
प्रदेश में कैबिनेट के विस्तार को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गयी है। वही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ वाद पर दिए गये बयान से पार्टी पहले ही बैकफुट पर आ गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली प्रवास पर है पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से भी कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है। क्योंकि 2027 में प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले है और पार्टी नए चेहरों को मौका देकर रूठे विधायकों को भी मनाने का कार्य करेगी। उनका कहना है कि कैबिनेट विस्तार का मामला केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। ये विषय मुख्यमंत्री जी और केंद्र का है।
इसे भी पढ़ें: सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को भेंट करी मुखवा मंदिर की प्रतिकृति, कहा पीएम के इस दौरे से मिलेगी उत्तराखण्ड के पर्यटन को एक नई ऊर्जा
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा की पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को भी दायित्व बांटने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। जिस कारण 2027 के चुनाव में पार्टी को भी प्रकार का खामियाजा न भुगतना पड़े। ये सभी निर्णय जल्दी ही लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री जी के दिल्ली से लौटने के बाद ही पूरी प्रकिया शुरू की जाएगी और जल्दी ही केबिनेट विस्तार का फैसला लिया जाएगा। नीचे उन नामों की जानकारी दी गयी है जिनके नामों पर तलवार लटक रही है और किन नए विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।
इन मंत्रियों की कुर्सी पर खतरा:
- प्रेम चंद्र अग्रवाल (शहरी विकास एवं वित्त मंत्री)
- गणेश जोशी (कृषि मंत्री)
- धन सिंह रावत (शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री)
इन नए चेहरों को मिलेगा मौका:
कुमाऊं से नए मंत्री
- बिशन सिंह चुफाल, विधायक डीडीहाट (पिथौरागढ़)
- राम सिंह कैड़ा, विधायक भीमताल (नैनीताल)
गढ़वाल से नए मंत्री
- उमेश शर्मा काऊ, विधायक रायपुर (देहरादून)
- प्रीतम सिंह पंवार, विधायक धनोल्टी (टिहरी गढ़वाल)
- मुन्ना सिंह चौहान, विधायक विकास नगर (देहरादून)
- मदन कौशिक, विधायक हरिद्वार शहर (हरिद्वार)