अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के विजाग से किया नेतृत्व, ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के संदेश के साथ देशभर में योग का उत्साह।

3 लाख से अधिक लोग शामिल, देशभर में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया योग

नई दिल्ली: आज पूरे भारत में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम – “Yoga for One Earth, One Health” यानी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य”, जो पर्यावरणीय संतुलन और मानव स्वास्थ्य के गहरे संबंध को दर्शाता है।

विजाग से प्रधानमंत्री मोदी ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष का मुख्य योग कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम (विजाग) से किया, जहां उनके साथ 3 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर स्वास्थ्य और मानसिक शांति का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि योग न केवल व्यक्तिगत विकास का साधन है, बल्कि यह सामाजिक और वैश्विक स्वास्थ्य के लिए भी एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान में बच्चों के बधाई गीत से भावुक हुईं राष्ट्रपति, 67वें जन्मदिन पर दृष्टिबाधित बच्चों के बीच रहीं मौजूद।

देश के कोने-कोने में स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, रक्षा बलों और निजी संस्थानों में योग सत्रों का आयोजन किया गया। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 2 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विभिन्न स्थानों पर एक साथ योग कर इस दिवस को ऐतिहासिक बना दिया। विशेष रूप से युवाओं, छात्रों और महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम का वैश्विक संदेश

इस वर्ष की थीम “Yoga for One Earth, One Health” का उद्देश्य यह बताना है कि योग केवल शरीर के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण और समाज के सामूहिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। इस संदेश को दुनिया भर में सराहा जा रहा है, और कई देशों ने भी अपने-अपने दूतावासों व योग केंद्रों में इसे अपनाया।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति दौरे को लेकर देहरादून में शराब की दुकानों और बार पर सख्ती, 3 दिन रात 10 बजे के बाद रहेगा प्रतिबंध।

इस आयोजन को सफल बनाने में आयुष मंत्रालय, राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों और स्वयंसेवी संगठनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही कई नामी हस्तियों, खिलाड़ियों और फिल्म कलाकारों ने भी योग करते हुए सोशल मीडिया पर लोगों को प्रेरित किया।

Related posts

Leave a Comment