IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ चुनी गेंदबाज़ी: जानिए प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट।

DC vs MI मैच 29: दिल्ली में पहली बार इस सीज़न की भिड़ंत, मुंबई जीत की पटरी पर लौटने को बेताब

दिल्ली:– आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में इस सीजन का पहला मैच है, और पिच को लेकर तमाम अटकलें हैं। दिल्ली की टीम इस सीजन में अभी तक अजेय रही है, जबकि मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है, क्योंकि टीम सिर्फ एक जीत ही दर्ज कर पाई है।

टॉस पर कप्तानों की राय

  • अक्षर पटेल (DC कप्तान): “हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। यह दिल्ली में पहला मैच है, पिच को लेकर ज़्यादा जानकारी नहीं है। हमारी ताकत चेज़िंग है और हम अपने प्लान पर टिके रहना चाहते हैं।”
  • हार्दिक पांड्या (MI कप्तान): “टीम में कोई बदलाव नहीं। हम ज़्यादा नहीं घबराना चाहते, छोटी गलतियाँ सुधारने की ज़रूरत है। अनुभव की कमी नहीं है, हमें बस संयम रखना है।”

प्लेइंग XI – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अक्षर पटेल (कप्तान), मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, विप्रराज निगम, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

इसे भी पढ़ें: RCB vs RR IPL Match 2025: विराट कोहली और फिल सॉल्ट की तूफानी बल्लेबाज़ी से RCB ने RR को 9 विकेट से हराया।

टीम फॉर्म और मुख्य खिलाड़ी

  • दिल्ली कैपिटल्स– अभी तक टूर्नामेंट में अजेय, लगातार 4 मैचों में जीत। KL राहुल शानदार फॉर्म में, 180+ स्ट्राइक रेट के साथ पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
  • मुंबई इंडियंस– अभी तक 5 मैचों में सिर्फ 1 जीत, रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय। मध्यक्रम से उम्मीदें, खासकर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा से।

पिच रिपोर्ट– अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

पिच पर स्ट्रॉ कलर्ड घास और दरारें साफ दिख रही हैं, जो इस बात का संकेत देती हैं कि तेज़ गेंदबाज़ों और स्पिनर्स दोनों को मदद मिलेगी। स्क्वायर बाउंड्री 60 और 66 मीटर है, जबकि सीधा मैदान 72 मीटर लंबा है। पिछली बार यहां 235 का सर्वोच्च स्कोर दर्ज हुआ था, जिससे हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।

Related posts