सवांददाता, देहरादून: भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री खजान दास जी के अनुमोदन एवं विधानसभा अनुसार प्राप्त अनुशंसा के आधार पर, संगठन पर्व के अंतर्गत संपन्न हुई मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात भाजपा जिला देहरादून महानगर के अंतर्गत निम्नलिखित मंडलों में नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची:
विधानसभा | मंडल | मंडल अध्यक्ष |
---|---|---|
धर्मपुर | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर | श्री वायुदेव जखमोला |
धर्मपुर नगर | श्री अजय शर्मा | |
रायपुर | वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली नगर | श्री प्रकाश बडोनी |
अजबपुर | श्रीमती सुषमा कुत्रैती | |
मसूरी | मसूरी | श्री रजत अग्रवाल |
श्रीदेव सुमन नगर मंडल | श्री प्रदीप रावत |
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार का बड़ा निर्णय: दायित्वधारियों को मिलेगा ₹45,000 मासिक मानदेय, टैक्सी भत्ता और सहायक भी होंगे नियुक्त।
यह नियुक्तियाँ संगठनात्मक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और पार्टी के विस्तार व मजबूती के लिए सहायक सिद्ध होंगी। भारतीय जनता पार्टी इन नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएँ देती है और अपेक्षा करती है कि वे पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँगे। इस नियुक्ति आदेश पर भाजपा जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती नीरू देवी के हस्ताक्षर हैं। यह आदेश जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी को प्रतिलिपि में प्रेषित किया गया है तथा प्रदेश चुनाव अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) को सूचनार्थ भेजा गया है।