Nanda Gaura Yojana: उत्तराखंड में ‘नंदा गौरा योजना’ का लाभ पाने के लिए 31 मई तक बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि।

पोर्टल रखरखाव के कारण  6 माह की कन्याओं को मिली छूट, बालिकाओं के भविष्य को संवारने वाली यह योजना पूरी तरह ऑनलाइन

Nanda Gaura Yojana: उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “नंदा गौरा योजना” के तहत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक लाभार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पोर्टल को 1 फरवरी 2025 को रखरखाव हेतु बंद किया गया था, इसलिए जिन लाभार्थियों की 6 माह की अवधि पूरी हो चुकी है, वे अब 31 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह योजना केवल उत्तराखंड राज्य की मूल/स्थायी बालिकाओं के लिए मान्य है और इसका उद्देश्य कन्याओं को जन्म से लेकर शिक्षा तक आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। योजना दो चरणों में लाभ देती है:

  1. प्रथम चरण में कन्या जन्म पर।
  2. द्वितीय चरण में इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण करने पर।
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) 2025: स्वच्छ रसोई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम।

नंदा गौरा योजना: मुख्य बिंदु

  • यह योजना “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर संचालित है।
  • आवेदन की पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है, किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं हैं।
  • प्रथम चरण (कन्या जन्म) पर लाभ के लिए 6 माह के भीतर आवेदन अनिवार्य है।
  • द्वितीय चरण (12वीं उत्तीर्ण) पर लाभ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि हर वर्ष 30 नवंबर होती है।
  • एक परिवार की अधिकतम दो जीवित बालिकाएं ही इस योजना से लाभान्वित हो सकती हैं।
  • सभी आवेदन के लिए सभी दस्तावेज स्पष्ट, पठनीय और 200 KB से कम आकार में अपलोड करें।

अनिवार्य दस्तावेजों की सूची (प्रमुख)

कन्या के जन्म पर:
  1. नवजात की पासपोर्ट साइज फोटो।
  2. माता-पिता का आधार और पैन कार्ड।
  3. स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  4. जन्म प्रमाण पत्र।
  5. हॉस्पिटल डिस्चार्ज स्लिप
  6. आय प्रमाण पत्र।
  7. संयुक्त बैंक खाता विवरण (आधार लिंक्ड)।
  8. आंगनबाड़ी प्रमाण-पत्र।
  9. टीकाकरण कार्ड।
  10. राशन कार्ड।
  11. परिवार रजिस्टर की नकल।
  12. बिजली-पानी के बिल।
  13. ग्राम प्रधान/पार्षद का प्रमाण-पत्र।
इंटर उत्तीर्ण करने पर:
  1. पासपोर्ट साइज फोटो।
  2. 12वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र और मार्कशीट।
  3. छात्रा का आधार और पैन कार्ड।
  4. माता-पिता का आधार और पैन कार्ड।
  5. स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  6. छात्रा और माता-पिता का बैंक खाता विवरण।
  7. हाईस्कूल की मार्कशीट
  8. उच्च शिक्षा में दाखिले का प्रमाण।
  9. अविवाहित होने का प्रमाण पत्र।
  10. राशन कार्ड।
  11. परिवार रजिस्टर की नकल।
  12. बिजली-पानी के बिल।
  13. ग्राम प्रधान/पार्षद का प्रमाण-पत्र।
  14. आंगनबाड़ी प्रमाण-पत्र।
  15. आय प्रमाण पत्र।
इसे भी पढ़ें: “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना” शुरू, एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम।

नवीनतम अपडेट

वे आवेदक जो फरवरी में पोर्टल बंद होने की वजह से फॉर्म नहीं भर पाए थे, अब 31 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। सभी लाभार्थियों से आग्रह है कि वे समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि योजना बजट उपलब्धता और फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर संचालित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट https://www.nandagaurauk.in/ से जानकारी प्राप्त करें।

Related posts