उप निरीक्षक और सिपाही भर्ती होगी एक समान प्रक्रिया से
uttarakhand govt job: उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब उप निरीक्षक (SI) और सिपाही (Constable) पदों की भर्ती एक समान चयन प्रक्रिया से होगी। इसके लिए शासन ने अलग-अलग भर्ती नियमावली जारी कर दी है।
नई नियमावली के अनुसार उप निरीक्षक पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तय की गई है। वहीं, सिपाही पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष रखी गई है। इनकी भर्ती परीक्षा भी एक ही दिन आयोजित होगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर अपने पसंदीदा विभाग में सेवा का अवसर मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: नैनीताल में मानसून आपदा का आंकलन करने पहुँची भारत सरकार की केंद्रीय टीम।
किन विभागों में होंगे पद शामिल
जारी नियमावली के दायरे में गृह विभाग की नागरिक पुलिस, अभिसूचना, पीएसी, आइआरबी, अग्निशमन, उप कारापाल, होमगार्ड विभाग में प्लाटून कमांडर, वन विभाग में वन दारोगा, आबकारी विभाग में आबकारी उप निरीक्षक और पीआरडी में पीआरडी अधिकारी जैसे पद शामिल किए गए हैं।
सिपाही पदों के लिए शारीरिक मानक अलग-अलग रखे गए हैं।
- पुरुष अभ्यर्थी (सामान्य/ओबीसी/एससी): 165 सेमी।
- पुरुष अभ्यर्थी (एसटी): 157.5 सेमी।
- पर्वतीय क्षेत्र के पुरुष: 160 सेमी।
- महिला (सामान्य/ओबीसी/एससी): 152 सेमी।
- महिला (एसटी व पर्वतीय क्षेत्र): 147 सेमी।
उप निरीक्षकों के लिए न्यूनतम लंबाई:
- पुरुष (सामान्य/ओबीसी/एससी): 167.7 सेमी
- पुरुष (एसटी): 160 सेमी
- पर्वतीय क्षेत्र: 162.7 सेमी
- महिला (सामान्य/ओबीसी/एससी): 152 सेमी
- महिला (एसटी व पर्वतीय क्षेत्र): 147 सेमी
इसे भी पढ़ें: नेपाल सीमा सुरक्षा पर सरकार सख्त, सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई सतर्कता।
परीक्षा पैटर्न और अंक विभाजन
सभी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एक समान होगी, जिसमें क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद, बीम, दौड़, चाल और शटल रेस शामिल होंगी।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की 200 अंकों की लिखित परीक्षा होगी।
- परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और इसमें ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) की व्यवस्था भी रहेगी।
- उप निरीक्षक नियमावली के अनुसार वरीयता और अधिमान भी दिए जाएंगे।
यह बदलाव भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनाएगा। अब उम्मीदवारों को एक ही परीक्षा के जरिए उप निरीक्षक और सिपाही दोनों पदों के अवसर मिलेंगे।