उत्तराखंड को केंद्र से ₹615 करोड़ की विशेष सहायता, पहली किश्त के रूप में ₹380.201 करोड़ जारी।

मेडिकल कॉलेज, बांध, जल परियोजना, पुलिस भवन और स्टार्टअप हब सहित 37 योजनाओं को मिलेगी गति

प्रधानमंत्री मोदी के विकास विज़न को मिला समर्थन

विशेष सवांददाता: उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। भारत सरकार ने विशेष पूंजीगत सहायता (Special Assistance for Capital Investment – SASCI) के तहत उत्तराखंड के लिए ₹615 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें से पहली किश्त ₹380.201 करोड़ की राज्य सरकार को जारी कर दी गई है। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए इसे उत्तराखंड के “विकास दशक” की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

37 योजनाओं के लिए मिला पूंजीगत सहयोग

राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 37 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र से ₹619.42 करोड़ की विशेष सहायता की मांग की थी। मुख्यमंत्री धामी की प्रभावी पैरवी के बाद केंद्र सरकार ने ₹615 करोड़ की राशि को स्वीकृति दे दी है। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तराखंड सरकार को औपचारिक पत्र भेजा है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: उत्तराखंड में अवैध नशा मुक्ति केंद्र होंगे बंद।

स्वीकृत परियोजनाओं में सबसे बड़ी धनराशि ₹218.45 करोड़ राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों के निर्माण पर खर्च की जाएगी, जिससे स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी।

सौंग बांध और जलापूर्ति पर विशेष फोकस

सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए ₹70 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त जलापूर्ति एवं सीवरेज प्रबंधन योजनाओं के लिए ₹35 करोड़ मिलेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में घाटों, नहरों पर बाईपास सड़क, और ड्रेनेज परियोजनाओं के लिए ₹36.18 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जिससे बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

राज्य की आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 6 पुलिस थानों और 14 रिपोर्टिंग चौकियों के प्रशासनिक भवनों के निर्माण के लिए ₹10 करोड़ की राशि मंजूर हुई है।युवाओं को स्टार्टअप में प्रोत्साहन देने हेतु यू-हब स्टार्टअप प्लेस के निर्माण के लिए भी ₹10 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

उच्च शिक्षा व तकनीकी संस्थानों के लिए ₹82.74 करोड़

विद्युत पारेषण लाइनों के निर्माण के लिए ₹47.33 करोड़, और विद्युत वितरण नेटवर्क को भूमिगत करने हेतु ₹45.58 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति मिली है।राज्य के उच्च शिक्षा और तकनीकी संस्थानों के निर्माण हेतु ₹82.74 करोड़ की महत्वपूर्ण राशि स्वीकृत की गई है।

इसे भी पढ़ें: दून पुलिस ने नाबालिग वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाश, 4 नाबालिग हिरासत में और 1 गिरफ्तार।

डाकपत्थर बैराज और इच्छाड़ी बांध के मार्ग निर्माण के लिए ₹34.72 करोड़ की योजनाएं भी इस पूंजीगत सहायता में शामिल हैं। तीन प्रमुख योजनाओं आईएसबीटी, आधुनिक वर्कशॉप, और ऋषिकेश मल्टीलेवल पार्किंग के लिए ₹25 करोड़ एवं तिलक रोड (ऋषिकेश), आढ़त बाजार (देहरादून) पुनर्विकास के लिए ₹45.58 करोड़ की राशि दी गई है।

Related posts

Leave a Comment