दिल्ली सरकार का ₹1 लाख करोड़ का बजट पेश, शिक्षा और स्वास्थ्य पर खास फोकस।

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹1 लाख करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31.5% अधिक है। इस बजट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और परिवहन क्षेत्र को मजबूत करना है।

बजट की मुख्य बातें:

  • शिक्षा क्षेत्र को ₹20,000 करोड़ – दिल्ली में नए स्कूल, डिजिटल क्लासरूम और स्कॉलरशिप योजनाएं बढ़ेंगी।
  • स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ₹15,500 करोड़ – मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों में सुधार पर जोर।
  • मेट्रो और परिवहन पर ₹10,000 करोड़ – नई मेट्रो लाइनों के विस्तार और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाया जाएगा।
  • स्वच्छता और पर्यावरण पर ₹5,000 करोड़ – यमुना सफाई प्रोजेक्ट और प्रदूषण नियंत्रण पर फोकस।
  • बिजली और जल आपूर्ति पर ₹8,000 करोड़ – 24×7 बिजली आपूर्ति और पानी की समस्याओं का समाधान।
इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: सांसदों की मौज ही मौज, वेतन और पेंशन में वृद्धि।

क्या है खास?

  • यह अब तक का सबसे बड़ा बजट, जिससे दिल्ली के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
  • दिल्ली सरकार ने करों में वृद्धि किए बिना वित्तीय संतुलन बनाए रखने का दावा किया।
  • सीएम गुप्ता ने इसे “सबका बजट” बताया, जो दिल्ली को स्मार्ट और हरित शहर बनाने में मदद करेगा।

क्या बोली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?

  • “यह बजट दिल्ली के हर नागरिक के लिए समर्पित है। हमारी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यावरण को मजबूत करना है ताकि दिल्ली एक आदर्श राजधानी बन सके।”
  • “इस बार कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है, फिर भी विकास कार्यों में वृद्धि होगी।”
  • “युवा, महिलाएं और बुजुर्ग—सभी को इस बजट का लाभ मिलेगा।”
इसे भी पढ़ें: 1 अप्रैल से UPI नियमों में बदलाव: ये लोग नहीं कर पायेंगे डिजिटल लेन-देन।

Related posts