उत्तरकाशी आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की समीक्षा, राहत कार्यों को तेज़ करने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री ने NDRF, SDRF और प्रशासन के साथ की बैठक, हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के निर्देश उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने NDRF, SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर जमीनी हालात की जानकारी ली और कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आज सुबह से शुरू हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा करते हुए इसे और अधिक प्रभावी…

Read More

हरिद्वार हादसे के घायलों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सरकार दे रही हरसंभव मदद।

एम्स ऋषिकेश और जिला अस्पताल में लिया घायलों का हाल, इलाज और राहत के निर्देश मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल हरिद्वार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जानने के लिए हरिद्वार जिला चिकित्सालय और एम्स ऋषिकेश का दौरा किया। उन्होंने सभी पीड़ितों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके इलाज की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सीय सुविधा तत्काल…

Read More

उत्तराखंड में UCC के तहत विवाह पंजीकरण की समय सीमा बढ़ी, एक वर्ष के भीतर कर सकेंगे निशुल्क रजिस्ट्रेशन.

27 जनवरी 2025 से लागू समान नागरिक संहिता के तहत अब तक 3 लाख से अधिक विवाह हुए पंजीकृत, महिलाओं के अधिकारों को मिलेगा सशक्त संरक्षण विवाह पंजीकरण के लिए अब एक साल की मिलेगी राहत UCC Marriage Registration: उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) के अंतर्गत नागरिक विवाह पंजीकरण के लिए समय सीमा को 6 माह से बढ़ाकर 1 वर्ष कर दिया है। यह निर्णय उन दंपतियों के लिए राहतभरा है, जो किसी कारणवश 6 माह की पूर्व समय-सीमा में रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए…

Read More

छात्रवृत्ति घोटाले पर मुख्यमंत्री धामी सख्त: 92 शिक्षण संस्थाएं जांच के घेरे में, मुख्यमंत्री ने दिए SIT जांच के निर्देश।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर पंजीकृत कुछ शिक्षण संस्थाओं द्वारा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि के गबन की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस प्रकरण की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) के गठन के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ संस्थाएं जिनमें मदरसे, संस्कृत विद्यालय और निजी स्कूल शामिल हैं, ने छात्रों की संख्या, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज फर्जी दिखाकर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति प्राप्त की। 2021-22…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: बालिका शिक्षा, स्मार्ट स्कूल और कौशल विकास पर विशेष फोकस।

“उत्तराखंड में शिक्षा को नई ऊंचाई देने की तैयारी, ड्रॉपआउट रोकने और स्मार्ट क्लास बढ़ाने पर जोर” शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए समेकित प्रयास करें: मुख्यमंत्री का निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शिक्षा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में गुणवत्ता आधारित शिक्षा के लिए समेकित प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली, छठी और नवीं कक्षा में विद्यार्थियों के प्रवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रवेशोत्सव अभियान…

Read More

मुख्यमंत्री धामी बोले: अब मेरिट ही बनेगी उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का आधार।

सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र पर कार्य कर रही सरकार: मुख्यमंत्री मेरिट, प्रतिभा और पारदर्शिता ही होगी चयन का आधार: मुख्यमंत्री धामी देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब उत्तराखंड में राजकीय सेवाओं में चयन केवल और केवल मेरिट, प्रतिभा और योग्यता के आधार पर ही होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पूरे विश्वास एवं लगन के साथ परीक्षाओं की तैयारी करें क्योंकि अब चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है। उन्होंने यह बात शनिवार को…

Read More

उत्तराखंड में मना CSC दिवस 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सीएससी वीएलई पुरस्कार वितरण।

मुख्यमंत्री ने कहा – डिजिटल इंडिया की सफलता में सीएससी की अहम भूमिका, 13 हजार से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर कर रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल रूप से सशक्त देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) दिवस-2025 के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सीएससी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलई (VLE) को सम्मानित करते हुए CSC VLE पुरस्कार प्रदान किए। सीएससी: डिजिटल क्रांति का प्रतीक मुख्यमंत्री धामी ने…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि से प्रभावित देहरादून के रायपुर क्षेत्र का, विधायक उमेश शर्मा “काऊ” संग किया स्थलीय निरीक्षण।

प्रभावितों को मिलेगी हर संभव सहायता: मुख्यमंत्री का निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने किरसाली चौक, आईटी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन और शांति विहार जैसे जल भराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके साथ रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा “काऊ” भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि वे प्रभावित लोगों…

Read More

उत्तराखंड को मिलेगा कृषि क्षेत्र में बड़ा समर्थन: केंद्र सरकार से ₹3,800 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, आत्मनिर्भर कृषि के लिए मांगा सहयोग नई दिल्ली: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की कृषि एवं इससे जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार को लेकर गंभीर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के लिए ₹3,800 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की, जो राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक…

Read More

नागर विमानन सम्मेलन-2025: मुख्यमंत्री धामी ने पर्वतीय राज्यों के लिए अलग विमानन नीति की मांग उठाई।

देहरादून में हुआ सम्मेलन, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री सहित उत्तर भारत के कई मंत्री रहे उपस्थित नागर विमानन में ऐतिहासिक प्रगति का प्रमाण है यह सम्मेलन – मुख्यमंत्री धामी देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन-2025 में प्रतिभाग किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू तथा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के नागर विमानन मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागर विमानन क्षेत्र…

Read More