उत्तराखंड में “आपदा सखी योजना” की घोषणा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की नई पहल की शुरुआत।

महिलाएं बनेंगी आपदा प्रबंधन की सशक्त भागीदार, मुख्यमंत्री ने ‘Monsoon 2025: Preparedness’ कार्यशाला में किया ऐलान महिलाओं को मिलेगा आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित “Monsoon -2025: Preparedness” कार्यशाला में भाग लेते हुए एक नई योजना “आपदा सखी योजना” की घोषणा की। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की महिला स्वयंसेवकों को आपदा पूर्व चेतावनी, प्राथमिक उपचार, राहत-बचाव कार्यों और मनोवैज्ञानिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं में प्रशिक्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने खनन से पहली बार कमाए 1100 करोड़ रुपये, विभाग ने रचा नया इतिहास।

ई-नीलामी, आरएफआईडी ट्रैकिंग और सख्त निगरानी से बढ़ा राजस्व, अवैध खनन पर लगा अंकुश देहरादून: उत्तराखंड में खनन विभाग ने एक नया इतिहास रचते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में पहली बार 1100 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। यह राज्य गठन के बाद से अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि को सरकार की पारदर्शी नीतियों और सुशासन का प्रत्यक्ष परिणाम बताया है। पारदर्शी व्यवस्था से हुआ चमत्कार खनन विभाग ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध खनन को रोकने और रॉयल्टी…

Read More

सारी गांव, रुद्रप्रयाग में ग्रामीण पर्यटन और होम स्टे से स्वरोजगार का नया मॉडल स्थापित।

तुंगनाथ-चोपता ट्रैक पर स्थित सारी गांव होम स्टे के जरिए ग्रामीणों को मिला रोजगार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सराहा प्रयास होम स्टे योजना:  उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ-चोपता ट्रैक पर स्थित सारी गांव ने ग्रामीण पर्यटन और स्वरोजगार के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। यहाँ करीब 50 होम स्टे संचालित हो रहे हैं, जिनसे लगभग 250 लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है। यह होम स्टे मॉडल न केवल स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को…

Read More

लाटू मंदिर के कपाट विधिवत खुले सीएम धामी ने की पूजा, कहा विशेष होगी इस वर्ष नंदा देवी राजजात।

सीएम ने की राज्य की सुख-समृद्धि की कामना, लाटू धाम के विकास को लेकर किए अहम ऐलान चमोली, उत्तराखंड: चमोली जिले के वांण गांव स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट मंगलवार को पूरे विधि-विधान और पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं लाटू धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन के पश्चात आयोजित जनसभा का शुभारंभ माँ नंदा देवी और…

Read More

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: केदारनाथ में चार दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले-बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष यात्रा बनाएगी नया कीर्तिमान देहरादून: चारधाम यात्रा 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धा का ऐसा ज्वार देखने को मिल रहा है कि सिर्फ चार दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। 2 मई को बाबा केदार के कपाट खुलने के बाद से लेकर 5 मई तक कुल 1,05,879 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सिर्फ सोमवार को ही 26,180 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए।…

Read More

Breaking News: नकली पनीर बनाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 29 क्विंटल ज़हरीला पनीर किया जब्त।

सुरक्षित तीर्थ यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन, मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त छापेमारी देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद राज्य में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज देहरादून में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस ने संदिग्ध और जहरीले पनीर की बड़ी खेप पकड़ी और नष्ट की। इसे भी पढ़ें: Breaking News: भीषण गर्मी में राहत भरा कदम, अब स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र चलेंगे सिर्फ…

Read More

डॉ. भीमराव अंबेडकर के “सम्मान अभियान” पर मुख्यमंत्री धामी ने किया समाजिक समरसता का आह्वान।

सम्मान अभियान कार्यशाला में बोले मुख्यमंत्री- बाबा साहब के विचार आज भी मार्गदर्शक, अंत्योदय से राष्ट्रोदय ही हमारा ध्येय देहरादून:- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आई.आर.डी.टी. ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित “सम्मान अभियान” प्रदेश कार्यशाला में भाग लेते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन बाबा साहेब की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था। ‘सम्मान अभियान’ बाबा साहेब के विचारों को फिर से जीवंत करने का प्रयास– मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि “सम्मान अभियान” न केवल बाबा साहेब के योगदान…

Read More

राजभवन देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह: राधा रतूड़ी बनीं राज्य मुख्य सूचना आयुक्त​।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में तीन नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ देहरादून:— उत्तराखंड के राजभवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने श्रीमती राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।​ श्रीमती राधा रतूड़ी के साथ-साथ श्री कुशला नन्द और श्री देवेन्द्र कुमार आर्य ने भी राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली। इन नियुक्तियों के माध्यम से…

Read More

उत्तराखंड में धामी सरकार के होने वाले हैं तीन साल पूरे, जानिए सरकार की अब तक की प्रमुख उपलब्धियां।

सवांददाता, देहरादून:– उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार 23 मार्च 2025 को अपने तीन साल पूरे करेगी। 23 मार्च 2022 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तीन वर्षों में धामी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए और राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कीं। इस मौके पर देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जहां मुख्यमंत्री जी अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। धामी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां: 1. समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की पहल उत्तराखंड…

Read More