मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सख्त कार्रवाई, हरिद्वार व टिहरी गढ़वाल में होगी खुली जनसंवाद बैठकें देहरादून: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के अंतर्गत आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में कथित नकल संबंधी आरोपों को लेकर शासन-प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसी क्रम में 24 सितम्बर 2025 को विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया था। विशेष अन्वेषण दल (SIT) ने अपनी जांच को आगे…
Read MoreTag: pushkar singh dhami news
नदी-नालों पर कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटें: मुख्यमंत्री धामी।
सरकारी जमीन व सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रमों में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी जमीन, नदी-नालों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेशवासियों के हक और संसाधनों की सुरक्षा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण और अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए प्रत्येक जिले में एसडीएम की अध्यक्षता में समिति…
Read Moreबिना लाइसेंस नहीं बिकेगा कुट्टू का आटा, नवरात्र पर मिलावट के खिलाफ महाअभियान।
लाइसेंस और पंजीकरण अनिवार्य देहरादून: त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कड़े नियम लागू कर दिए हैं। अब कुट्टू का आटा केवल पैकिंग में ही बिकेगा और इसके लिए विक्रेताओं को लाइसेंस एवं पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। नियम तोड़ने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में नवरात्र और त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावट के खिलाफ महा अभियान चलाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि यह…
Read Moreसीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश: बरसात के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार।
चारधाम मार्ग और आपदा प्रबंधन पर विशेष फोकस देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मानसून सीजन खत्म होते ही प्रदेशभर में पुनर्निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों की सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश…
Read Moreघंटाघर का सौंदर्यीकरण: देहरादून का ऐतिहासिक घंटाघर बना और भी भव्य, CM धामी ने किया लोकार्पण।
हिलांस आउटलेट्स और बच्चों के पुनर्वास की पहल भी हुई शुरू देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के ऐतिहासिक घंटाघर (Ghantaghar Dehradun Beautification) के सौंदर्यीकरण, भव्य रूपांतरण और स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण किया। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इस धरोहर को नया स्वरूप दिया गया है। सीएम धामी ने कहा कि घंटाघर शहर की पहचान है और इसका नया रूप न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए गर्व का कारण भी बनेगा। स्वचालित लाइटिंग से यह स्थान रात में…
Read Moreउत्तराखंड ने रचा इतिहास: मातृ मृत्यु दर में 12.5% की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ सुधार।
गर्भवती महिलाओं और नवजातों की सुरक्षा में बड़ी सफलता देहरादून: उत्तराखंड ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की जीवन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों के चलते मातृ मृत्यु दर (MMR) में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020-22 में उत्तराखंड में प्रति एक लाख गर्भवती महिलाओं में 104 की मृत्यु होती थी। साल 2022-23 में यह आंकड़ा घटकर 91 रह गया है। यानी मातृ मृत्यु दर में 12.5%…
Read Moreलक्सर आपदा क्षेत्र पहुँचे CM धामी, ट्रैक्टर से किया स्थलीय निरीक्षण – हर प्रभावित परिवार को मिलेगी मदद।
भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से संकट में हरिद्वार हरिद्वार: राज्य में जारी भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा ने हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। हालात का जायज़ा लेने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे। कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर से जलमग्न इलाकों का निरीक्षण किया और सीधे प्रभावित परिवारों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी…
Read Moreआपदा प्रभावित स्यानाचट्टी पहुंचे सीएम धामी, अस्थाई झील का किया निरीक्षण – पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जनपद के स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। स्यानाचट्टी के पास गडगाड गदेरे से आए मलबे के कारण यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था, जिससे एक अस्थाई झील निर्मित हो गई। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा गाद को हटाने…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में महिलाओं और सफाई कर्मियों से की मुलाकात।
महिलाओं के कार्यों की सराहना गैरसैंण: भराड़ीसैंण में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर फीडबैक भी लिया। इसे भी पढ़ें: कालेश्वर बनकर ठगने वाला महमूद गिरफ्तार, युवतियों से करता था अश्लील हरकत। मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों…
Read Moreउत्तरकाशी आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति की समीक्षा, राहत कार्यों को तेज़ करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने NDRF, SDRF और प्रशासन के साथ की बैठक, हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के निर्देश उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने NDRF, SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर जमीनी हालात की जानकारी ली और कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आज सुबह से शुरू हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा करते हुए इसे और अधिक प्रभावी…
Read More