केदारनाथ यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 16.52 लाख श्रद्धालु पहुंचे अब तक, बारिश-बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर।

बारिश और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं में अटूट आस्था रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुकी है। बारिश और बर्फबारी के बावजूद भक्तों में भारी उत्साह बना हुआ है। खास बात यह है कि केदारनाथ धाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक 16 लाख 52 हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच चुके हैं, जबकि अभी धाम के कपाट बंद होने में 14 दिन का समय शेष है। पिछले वर्ष 2024 में पूरे यात्राकाल में इतनी ही संख्या दर्ज की गई थी। आज (09 अक्टूबर 2025) तक 5614…

Read More

सीएम धामी ने मंदिरों के सौन्दर्यीकरण व आपदा राहत कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की।

धार्मिक स्थलों के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों में धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत की है। इस निर्णय से स्थानीय श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तरकाशी और मोरी ब्लॉक को मिला सौन्दर्यीकरण का तोहफ़ा सीएम धामी ने जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ओडाठा (बामसू गांव) में महासू देवता के पास सौन्दर्यीकरण एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण हेतु ₹99 लाख…

Read More

बड़ी खबर: वायु सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टी का संचालन।

नैनी सैनी एयरपोर्ट के विस्तार पर खर्च होंगे 450 करोड़, उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सीमांत जिलों में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ और चमोली के गौचर हवाई पट्टी का संचालन अब भारतीय वायु सेना (IAF) करेगी। वहीं, पिथौरागढ़ का नैनी सैनी एयरपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधीन होगा। प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर 450 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इससे यहां बढ़ते एयर…

Read More

थराली आपदा: सीएम धामी बोले– हर मुश्किल घड़ी में सरकार आपके साथ, प्रभावितों को मिली राहत राशि।

मुख्यमंत्री ने स्थलीय और हवाई निरीक्षण कर दिए अफसरों को कड़े निर्देश चमोली: थराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों का रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। सीएम ने प्रभावित परिवारों से सीधे मुलाकात की और आश्वासन दिया कि हर मुश्किल समय में सरकार उनके साथ खड़ी है। निरीक्षण के दौरान कुछ महिलाओं ने सीएम की गाड़ी के आगे आकर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री तुरंत वाहन से उतरकर उनसे मिले और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा ने कई परिवारों को अपार दुख दिया है…

Read More

थराली आपदा पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन मोड: “हमारे लिए एक-एक जिंदगी बेहद कीमती”।

बादल फटने की घटना के बाद आंध्र प्रदेश दौरा बीच में छोड़कर देहरादून पहुंचे सीएम धामी मुख्य संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र अंतर्गत थराली गांव में बादल फटने की विनाशकारी घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में नज़र आए। मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश का दौरा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर मंगलवार शाम सीधे देहरादून स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी: सेना और राहत एजेंसियों ने बचाई 130 से अधिक जानें थराली क्षेत्र में हुई इस…

Read More

उत्तराखंड के सबसे बड़े LUCC चिटफंड घोटाले की, अब होगी सीबीआई जांच।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी मंजूरी, देशभर में 189 करोड़ की ठगी का मामला 92 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सीबीआई को सौंपा गया देहरादून: उत्तराखंड में हुए LUCC चिटफंड घोटाले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को सीबीआई को हस्तांतरित करने की अनुमोदना दे दी है। आरोप है कि एक फर्जी सहकारी समिति बनाकर उत्तराखंड समेत देशभर में करीब 189 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। LUCC नाम की चिटफंड कंपनी ने राज्य के दूरस्थ पहाड़ी गांवों…

Read More

छात्रवृत्ति घोटाले पर मुख्यमंत्री धामी सख्त: 92 शिक्षण संस्थाएं जांच के घेरे में, मुख्यमंत्री ने दिए SIT जांच के निर्देश।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर पंजीकृत कुछ शिक्षण संस्थाओं द्वारा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से छात्रवृत्ति राशि के गबन की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस प्रकरण की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) के गठन के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ संस्थाएं जिनमें मदरसे, संस्कृत विद्यालय और निजी स्कूल शामिल हैं, ने छात्रों की संख्या, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज फर्जी दिखाकर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति प्राप्त की। 2021-22…

Read More

कांवड़ यात्रा से पहले सीएम धामी सख्त: उपद्रव व तोड़फोड़ पर कड़ी निगरानी, परिवहन निगम की दिल्ली जाने वाली बसों के मार्ग परिवर्तित।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश – कांवड़ मार्गों पर शराब, मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा के होंगे विशेष इंतजाम हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रा मार्गों पर तोड़फोड़ और उपद्रव की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को व्यापक प्रचार अभियान चलाकर कांवड़ियों को लाठी, डंडे और नुकीली वस्तुएं ले जाने से…

Read More

विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025: उत्तराखण्ड फायर सर्विस के जांबाजों ने रचा इतिहास, भारत को दिलाए 9 अंतरराष्ट्रीय पदक।

बर्मिंघम, अमेरिका में पहली बार भागीदारी करते हुए उत्तराखण्ड की चार अग्निशामकों की टीम ने दिखाया अदम्य साहस और अनुशासन, डिंपल रावत बनीं भारत की स्टार परफॉर्मर बर्मिंघम (अमेरिका): विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में उत्तराखण्ड फायर सर्विस के चार जांबाजों ने पहली बार भाग लेकर भारत का परचम अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया। अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की टीम ने कुल 9 पदक जीतकर न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश को गौरवांवित किया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिभागियों…

Read More