बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री – चार पवित्र धाम जो दिलाते हैं मोक्ष का मार्ग खबर यात्रा: भारत को धर्म और अध्यात्म की भूमि कहा जाता है, और इस आस्था को जीवंत करने वाले हैं उत्तराखंड के चार धाम – बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री। ये चारों धाम हिमालय की गोद में बसे हुए हैं और हिंदू धर्म में इन्हें अत्यंत पवित्र माना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु इन तीर्थों की यात्रा करते हैं जिसे “चारधाम यात्रा” कहा जाता है। 1. यमुनोत्री धाम – यमुना माता का उद्गम स्थल…
Read MoreTag: uttarakhand
Breaking News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में हाथी के हमले से 60 वर्षीय चौकीदार की मौत।
रुद्रपुर, उत्तराखंड- रुद्रपुर के पीपलपाराओ के तराई वन क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें 60 वर्षीय चौकीदार कश्मीर सिंह को एक हाथी ने कुचलकर मार डाला। यह घटना उस समय हुई जब कश्मीर सिंह शौच के लिए जंगल में गए थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, कश्मीर सिंह की मौत के बाद वन विभाग ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उनके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने वन विभाग के अधिकारियों को सतर्क कर दिया है, और सुरक्षा उपायों को सख्त करने का निर्णय…
Read Moreसचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिये कृषि में आधुनिक तकनीक के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के निर्देश।
सवांददाता, देहरादून: सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कृषि में आधुनिक तकनीक के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कृषि और उद्यान के क्षेत्र में आर्थिकी बढ़ाने के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभागों द्वारा जिन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, उनकी भौतिक स्थिति, वित्तीय प्रगति, आउटकम और आउटपुट के आधार पर कार्य किये…
Read Moreधामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने वालों के होंगे लाइसेंस निरस्त
विशेष सवांददाता, देहरादून: 3 मार्च 2025 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव इस प्रकार है: 1. नई आबकारी नीति की मंजूरी: कैबिनेट ने राज्य में नई आबकारी नीति-2025 को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य शराब बिक्री में पारदर्शिता लाना और अनियमितताओं पर अंकुश लगाना है। इस नीति के तहत: i. धार्मिक स्थलों और उनके आस-पास…
Read Moreजमीन खरीदने में मानकों के उल्लंघन के बाद 100 बीघा जमीन सरकार के नाम दर्ज, प्रशासन ने जारी किये नोटिस
सवांददाता, देहरादून: देहरादून में प्रशासन ने जमीन खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। जमीन खरीद-फरोख्त में मानकों का उल्लंघन पाए जाने के बाद तहसील सदर देहरादून क्षेत्र में जिला प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए 46 मामलों में उंल्लघनकर्ताओं के खिलाफ नोटिस जारी किये है। राजधानी देहरादून में बिना अनुमति खरीदी गई 250 वर्गमीटर से अधिक की भूमि और निर्धारित प्रयोजन के लिए खरीदी गई भूमि में मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। देहरादून तहसील सदर क्षेत्र में ऐसी करीब 100 बीघा भूमि से…
Read Moreउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक (L.T) भर्ती परीक्षा के लिए किया प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी पूरे प्रदेश में परीक्षा
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अभी हाल ही में जारी एक विज्ञापन के द्वारा जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक (प्राइमरी) एवं सहायक अध्यापक (L.T) कंप्यूटर शिक्षा के रिक्त पदों की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा दिनांक 2 मार्च 2025 (रविवार) को पूरे प्रदेशभर में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि अभी हाल ही में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन पत्र मांगे गए थे। जिसकी लिखित परीक्षा…
Read Moreमनमोहन कंडवाल ने फिर जीता बार एसोसिएशन देहरादून का अध्यक्ष पद, 131 मतों से दी प्रतिद्वंदी को मात
Dehradun Bar Association: देहरादून बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव (2025-26) में मनमोहन कंडवाल के सर दोबारा से अध्यक्ष पद पर जीत का ताज सजा है। देहरादून में कल दिनांक 24 फरवरी 2025 को कचहरी परिसर में बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए थे। आज दिनांक 25 फरवरी 2025 को हुई मतगणना के बाद मनमोहन कंडवाल को अध्यक्ष पद पर विजय घोषित किया गया है। उन्होंने प्रतिद्वंदी राजीव शर्मा बंटू को 131 मतों से हराया। बात की जाए मनमोहन कंडवाल की तो उन्हें 1152 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजीव…
Read Moreबीजेपी ने की संगठन चुनाव के तहत प्रदेशभर में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, बहुत जल्द मिलेगा उत्तराखंड को नया प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव पर्व के तहत पूरे प्रदेश भर में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि 28 फरवरी तक पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। देर शाम जारी सूची के अनुसार चुनाव अधिकारी राजपुर विधायक खजान दास की संस्तुति के बाद सभी मंडलों के नए मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने कई युवाओं को मंडल अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी दी है। इस बार मंडल अध्यक्ष पद…
Read Moreमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पार्टी ऑफिस तलब, महेंद्र भट्ट ने दी भविष्य के लिए चेतावनी:
उत्तराखंड प्रदेश से आज की बड़ी खबर यह आयी है की मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल क़ो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी ऑफिस में तलब किया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय मे 1 घंटे हुई वार्ता में पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें भविष्य में इस तरह के बयानों से बचने के लिए निर्देश दिए। बीजेपी अध्यक्ष के अनुसार वो एक जिम्मेदार पद पर है तो ऐसे में उन्हें सयंम के साथ रहने क़ो कहा गया है और किसी भी प्रकार की बयानबाजी से बचने के लिए निर्देशित किया। बीजेपी प्रदेश कार्यालय मे चली…
Read More