खटीमा में लहराएगा 213 फीट ऊँचा तिरंगा, मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन।

राष्ट्रीय ध्वज बनेगा उत्तराखंड के खटीमा का गौरव और पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र

सवांददाता, खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा के कंजाबाग तिराहे पर 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना हेतु भूमि पूजन किया। यह ध्वज आने वाले समय में न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करेगा, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी एक नई पहचान बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा,

“राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। यह हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करता है। खटीमा में स्थापित होने वाला यह तिरंगा निश्चित रूप से जनमानस और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।”

इसे भी पढ़ें: Breaking News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का बयान, 7000 आंगनबाड़ी पदों पर जल्द मिलने वाले हैं नियुक्ति पत्र।

हाइलाइट्स:

  • 213 फीट ऊँचे ध्वज की स्थापना उत्तराखंड में पहली बार इस ऊँचाई पर की जा रही है।
  • यह ध्वजस्थल आने वाले समय में राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक और टूरिस्ट स्पॉट के रूप में उभरेगा।
  • भूमि पूजन विधिवत वैदिक मंत्रों और सैन्य परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ।

ये लोग रहे मौजूद:

इस भव्य समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:
  • कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं श्री सौरभ बहुगुणा।
  • सांसद श्री अजय भट्ट।
  • लेफ्टिनेंट जनरल श्री संदीप जैन।
  • मेयर श्री विकास शर्मा (रुद्रपुर), श्री दीपक बाली (काशीपुर), श्री गजराज बिष्ट (हल्द्वानी)।
  • दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, श्री विनय रुहेला।
  • विधायकगण: श्री शिव अरोड़ा, श्री त्रिलोक सिंह चीमा, श्री गोपाल सिंह राणा, श्री सुरेश गड़िया।
  • भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज पाल एवं श्री कमल जिंदल।
  • नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र जोशी।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार का बड़ा निर्णय: दायित्वधारियों को मिलेगा ₹45,000 मासिक मानदेय, टैक्सी भत्ता और सहायक भी होंगे नियुक्त।

यह परियोजना न केवल खटीमा की पहचान को मजबूती देगी, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और गहराई देगी।

 

 

Related posts