घंटाघर का सौंदर्यीकरण: देहरादून का ऐतिहासिक घंटाघर बना और भी भव्य, CM धामी ने किया लोकार्पण।

हिलांस आउटलेट्स और बच्चों के पुनर्वास की पहल भी हुई शुरू

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के ऐतिहासिक घंटाघर (Ghantaghar Dehradun Beautification) के सौंदर्यीकरण, भव्य रूपांतरण और स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण किया। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इस धरोहर को नया स्वरूप दिया गया है।

सीएम धामी ने कहा कि घंटाघर शहर की पहचान है और इसका नया रूप न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए गर्व का कारण भी बनेगा। स्वचालित लाइटिंग से यह स्थान रात में भी चमकता रहेगा और शहर की नाइटलाइफ़ को नई दिशा देगा।

महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए बने चार आधुनिक हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स (Hilans Kitchen Outlets Dehradun) का भी उद्घाटन किया।

इसे भी पढ़ें: देहरादून पुलिस की बड़ी सफलता: सहस्त्रधारा रोड से चोरी हुई बुलेट की बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार।

ये आउटलेट्स कलेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी और आईएसबीटी में स्थापित किए गए हैं। सीएम धामी ने कहा कि ये कैंटीन आम जनता को सस्ते और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराएंगी और महिलाओं को स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाएंगी। साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक और जैविक उत्पादों को भी नया बाजार मिलेगा।

बाल भिक्षावृत्ति निवारण – शिक्षा से जुड़े बच्चे

सीएम धामी ने बाल भिक्षावृत्ति निवारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी दी। इस अभियान के तहत अब तक 51 बच्चों को रेस्क्यू कर स्कूलों में दाखिला दिलाया गया है और दूसरे चरण में 31 बच्चों का नामांकन राजकीय प्राथमिक विद्यालय परेड ग्राउंड और साधूराम इंटर कॉलेज में कराया गया है।

इसके अलावा लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से साधूराम इंटर कॉलेज में इंटेंसिव केयर सेंटर भी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक राज्य का हर बच्चा स्कूल नहीं जाएगा, यह अभियान जारी रहेगा।

देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में काम

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि देहरादून में इस समय लगभग 1400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएँ चल रही हैं। शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है और 11 जगहों पर EV चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिए भूमिगत पार्किंग और रिस्पना व बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड रोड का निर्माण भी प्रस्तावित है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री खजान दास सहित प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: चारधाम यात्रा फिर से शुरू: 6 सितम्बर से पंजीकरण और यात्रा संचालन बहाल।

Related posts

Leave a Comment