रुड़की में न्यायालय अपर तहसीलदार का पेशकार, ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

वकील की शिकायत पर विजिलेंस ने की कार्रवाई,भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी

हरिद्वार: रुड़की तहसील क्षेत्र में एक बड़ा भ्रष्टाचार मामला सामने आया है। न्यायालय अपर तहसीलदार के पेशकार रोहित निवासी अम्बर तालाब रुड़की को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया है। यह कार्रवाई अधिवक्ता की शिकायत के बाद की गई।

ये है पूरा मामला: अधिवक्ता ने दी थी रिश्वत की शिकायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित ने एक अधिवक्ता से किसी कार्य के लिए रिश्वत की मांग की थी। इस संदर्भ में ₹10,000 की राशि की मांग की गई, जिसे लेकर अधिवक्ता ने विजिलेंस विभाग को सूचना दी। विजिलेंस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर रिश्वत लेते हुए रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के समक्ष मंच पर शिक्षकों की समस्याओं को रखने वाले शिक्षक को विभाग ने थमाया नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण।

विजिलेंस की सतर्कता से पकड़ा गया रिश्वतखोर पेशकार

विजिलेंस अधिकारियों ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार को रोकने का संदेश दिया है। अभी मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई के बारे में जल्द ही विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी

यह मामला सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी नीति का पालन और लागू करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए विजिलेंस विभाग लगातार सतर्क है। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायत के लिए आप विजिलेंस हेल्पलाइन नंबर 1800-180-060 पर संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय है और आपकी शिकायतों को गोपनीय रखकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करती है।

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: पहलगाम आतंकी हमले के बाद मिठाई बांटने पर एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर पर मुकदमा।

Related posts

Leave a Comment