उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, शौर्य और वीरता को मिलेगा बड़ा सम्मान
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने शौर्य और वीरता का प्रतीक परमवीर चक्र (Param Vir Chakra Awardees) विजेताओं के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य में परमवीर चक्र विजेताओं को मिलने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दी गई है।
गौरतलब है कि अब तक उत्तराखंड से केवल चीन युद्ध (1962) में शौर्य दिखाने वाले मेजर धन सिंह थापा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है। सरकार का यह कदम न केवल वीर सैनिकों का सम्मान है, बल्कि भविष्य में शौर्य दिखाने वाले सैनिकों के परिवारों को बड़ी आर्थिक मदद भी देगा।
इसे भी पढ़ें: देहरादून नगर निगम वेतन घोटाला: लाडपुर, नेहरूग्राम, रायपुर, मोहकमपुर समेत 31 वार्डों में फर्जीवाड़ा, करोड़ों का लगाया चूना।
तीन साल में दूसरी बार बढ़ी राशि
राज्य सरकार ने बीते तीन वर्षों में दूसरी बार इस अनुग्रह राशि को बढ़ाया है।
- जून 2022 से पहले राशि मात्र 30 लाख रुपये थी।
- 14 जुलाई 2022 को इसे बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया गया।
- और अब 2025 में इसे बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इस घोषणा को किया था। अब इस पर मुहर लगाते हुए सचिव दीपेंद्र चौधरी ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।