दूल्हा नशे में धुत: दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन के लौटी बारात।

नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने तोड़ी चुप्पी, लिया खुद के सम्मान और भविष्य का फैसला। कोटद्वार में लड़की ने लिया साहसिक निर्णय, क्षेत्रवासियों ने की सराहना

कोटद्वार (झंडीचौड़): उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में उस समय एक अनोखा और साहसिक नजारा देखने को मिला, जब एक दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। यह घटना झंडीचौड़ क्षेत्र में हुई, जब एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल से आई बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड की महिलाओं को बड़ी सौगात: 20 मई के बाद आंगनबाड़ी के पदों पर चयनित महिलाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बारात दुल्हन के घर पहुंची, दूल्हे की हालत नशे में बेहद खराब थी। वह बारात स्वागत के दौरान ही असामान्य और ऊल-जुलूल हरकतें करने लगा। इसके बावजूद वधू पक्ष ने बारात का स्वागत किया और दूल्हे को मंडप तक ले जाया गया।

दूल्हे को नशे में लड़खड़ाता देख, दुल्हन ने विवाह करने से किया साफ इनकार

जब विवाह मंडप में वरमाला की रस्म शुरू होने वाली थी, उस समय दुल्हन ने जैसे ही लड़खड़ाते हुए दूल्हे को देखा, उसने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के इस निर्णय से वधू पक्ष सहित उपस्थित जनसमूह में खामोशी छा गई, लेकिन लोगों ने उसके साहसी कदम की सराहना की। बाद में दोनों पक्षों में आपसी चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि इस विवाह को यहीं समाप्त किया जाए, और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

दुल्हन के फैसले की सराहना

इस घटना के बाद से लड़की के इस निर्णय की पूरे क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि समाज में ऐसी घटनाएं मिसाल बनेंगी और महिलाओं को अपने जीवन के अहम फैसलों में मजबूती से खड़े होने का हौसला मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशन बना मौत का कारण: नेहरूग्राम क्षेत्र में युवती ने प्रेमी की सीने में चाकू घोंपकर कर दी हत्या।

Related posts

Leave a Comment