खुशखबरी: दीपनगर-डिफेंस कॉलोनी के बीच बनेगा नया चौड़ा पुल, PWD ने स्वीकृत किया 3.37 करोड़ का बजट।

वर्षों से अटका मामला अब मिली कामयाबी। शासनादेश (G.O.) की प्रतीक्षा में लोक निर्माण विभाग, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

देहरादून: लंबे इंतजार के बाद दीपनगर से डिफेंस कॉलोनी को जोड़ने वाले संकरे और जर्जर पुल की जगह अब एक नया डबल लेन चौड़ा पुल बनने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस पुल के निर्माण के लिए 3.37 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। अब केवल शासनादेश (G.O.) की औपचारिकता बाकी है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Breaking News: 19 वर्षीय छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा “मैं फेल हो गया…”

सात साल से लटका था पुल का प्रस्ताव

  • साल 2017-18 में तत्कालीन मेयर और विधायक विनोद चमोली ने इस पुल के निर्माण की घोषणा की थी।
  • पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की साझेदारी से इसे बनाया जाना था, लेकिन बजट की तकनीकी अड़चनों के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका।
  • अब जाकर विभागीय बैठकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कोशिशों से पुल के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

क्यों जरूरी है यह पुल?

वर्तमान में दीपनगर से डिफेंस कॉलोनी को जोड़ने वाला पुल इतना संकरा है कि एक बार में केवल एक दोपहिया वाहन ही पार हो सकता है। बरसात के दिनों में पुल पर चलना जोखिम भरा हो जाता है क्योंकि रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। पुल की हालत जर्जर हो चुकी है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।

इसे भी पढ़ें: Char Dham Yatra 2025: श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत खुले, पंचमुखी डोली के स्वागत में गूंजा “जय बाबा केदार”।

नया पुल: राहत की सांस

  • नया पुल डबल लेन होगा, जिससे अब चौपहिया वाहन भी आ-जा सकेंगे।
  • पुल बनने के बाद दीपनगर से डिफेंस कॉलोनी, एमडीडीए कॉलोनी, इंदरपुर और नवादा तक सीधा और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।
  • हरिद्वार बाइपास जाने वालों को अब रिस्पना पुल से नहीं गुजरना पड़ेगा।

प्रमुख लाभ

  1. बेहतर ट्रैफिक सुविधा और वैकल्पिक मार्ग।
  2. हजारों की आबादी को सीधा लाभ।
  3. आपातकालीन सेवाओं का बेहतर संचालन।
  4. बरसात में जोखिम कम होगा।
  5. क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा।
इसे भी पढ़ें: Breaking News: नैनीताल में दुष्कर्म के बाद भड़का सांप्रदायिक तनाव, दुकानों में तोड़फोड़ और पथराव।

क्या बोले जनप्रतिनिधि?

विनोद चमोली- विधायक, धर्मपुर विधानसभा

यह पुल जनता की वर्षों पुरानी मांग थी। अब शासन स्तर से बजट स्वीकृति के बाद जल्द जीओ जारी होने की उम्मीद है। पुल बनने के बाद स्थानीय लोगों को भारी राहत मिलेगी।

दिनेश सती- पार्षद

बरसात में इस पुल से गुजरना जोखिम भरा होता है। नया चौड़ा पुल बनेगा तो स्थानीय बस्तियों को जोड़ने वाला यह एक महत्वपूर्ण मार्ग बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Breaking News: भीषण गर्मी में राहत भरा कदम, अब स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र चलेंगे सिर्फ सुबह 7 से 11:30 बजे तक।

Related posts

Leave a Comment