दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के दबाव के चलते अगले एक सप्ताह तक मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान में आठ से 10 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल में पड़ने वाली गर्मी का एहसास फरवरी में ही होगी।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में खासकर दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते न सिर्फ ग्लेशियर तेजी से पिघलेंगे, बल्कि ग्लेशियरों के टूटने और हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है। इससे नदियों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ सकता है।
Related posts
-
केदारनाथ यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 16.52 लाख श्रद्धालु पहुंचे अब तक, बारिश-बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर।
बारिश और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं में अटूट आस्था रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा एक बार फिर रफ्तार... -
सीएम धामी ने किया मसूरी रोड़ और किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण, दिए आपदा राहत कार्य तेज करने के निर्देश।
मुख्य सड़कों की शीघ्र मरम्मत और वैकल्पिक मार्ग बनाने पर जोर देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी... -
दुखद: चमोली में बादल फटने से नंदानगर क्षेत्र में 10 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दी जानकारी, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस मौके पर रवाना Chamoli Cloudburst: जिले...
